राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत दिया एक दिवसीय प्रशिक्षण

हिन्दुस्तान, हाथरस
Follow us on Google News
share

प्रशिक्षण के दौरान किट ग्रहण करते प्रशिक्षणार्थी।राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के दिया एक दिवसीय प्रशिक्षणराष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के दिया एक दिव

राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत दिया एक दिवसीय प्रशिक्षण

हाथरस। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के तहत पंचायत विकास योजना पीडीपी के निर्माण तैयारी एवं ई ग्राम स्वराज विषय पर विकास खंड स्तरीय पंचायत सहायकों एवं सचिवों का एक दिवसीय प्रशिक्षण बुधवार को जिला पंचायत संसाधन केन्द्र हाथरस में शुरु हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ उपनिदेशक पंचायत अलीगढ़ मण्डल, अलीगढ़ उपेन्द्र राज सिंह एवं जिला पंचायत राज अधिकारी, हाथरस द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रशिक्षण के पहले दिन दिन विकास खंड हसायन व सिकंद्राराऊ के पंचायत सहायकों एवं ग्राम विकास अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को जीपीडीपी निर्माण की प्रक्रिया, सतत विकास लक्ष्यों के अनुरूप योजना तैयार करने एवं ई ग्राम स्वराज पोर्टल के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में साथ ही एसडब्ल्यूएम ग्रामीण जलापूर्ति, ओएसआर की विस्तृत जानकारी दी।

प्रशिक्षक के रूप में विष्णु पचौरी, सुनील कुमार, सुमन कुमारी, भू प्रकाश शर्मा, राजेश राघव रहे। इस मौके पर मण्डल से डीआईपीएम हेमन्त कुमार, जिला समन्वयक अवनीश द्विवेदी, वरिष्ठ फैकल्टी सीमा चौधरी आदि अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों से अपने अपने ग्राम पंचायतों में 2026-2027 की गुणवत्तापूर्ण एवं जनभागीदारी आधारित विकास योजना तैयार करने का आह्वान किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।