सभी पंचायतों में आज मनाया जाएगा पंचायत विकास दिवस

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा कार्यक्रम का आयोजन इस बार

सभी पंचायतों में आज मनाया जाएगा पंचायत विकास दिवस

भागलपुर, मुख्य संवाददाता। पंचायती राज विभाग के निर्देशानुसार 28 जून (माह के अंतिम रविवार) को जिले की सभी ग्राम पंचायत में पंचायत विकास दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस माह के आयोजन की थीम महिला हितैषी ग्राम पंचायत निर्धारित की गई है। इसका उद्देश्य महिलाओं के सशक्तीकरण, सुरक्षा, सम्मान एवं उनके सर्वांगीण विकास के लिए ग्राम पंचायतों की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करना है। जिला पंचायती राज पदाधिकारी विकास कुमार ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक पंचायत सरकार भवन, पंचायत भवन, सामुदायिक भवन अथवा अन्य निर्धारित सार्वजनिक स्थल पर किया जाएगा। कार्यक्रम में ग्रामसभा के सदस्यों, जनप्रतिनिधियों, जीविका दीदियों, महिला स्वयं सहायता समूहों, आंगनबाड़ी सेविकाओं, आशा, पंचायत स्तरीय कर्मियों एवं आम नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

महिलाओं के हित में चर्चा

ग्रामसभा के सदस्यों से सुझाव भी लिए जाएंगे

कार्यक्रम का प्रदर्शन

सामान्य प्रश्न

पंचायत विकास दिवस कब आयोजित किया जाएगा?
28 जून को पंचायत विकास दिवस का आयोजन किया जाएगा।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।