महाराष्ट्र में हत्यारोपी कैंट स्टेशन पर धराया
हिन्दुस्तान, वाराणसी
महाराष्ट्र के पालघर में हत्या के मामले में वांछित रिंकू शमशेर माली को मंगलवार देर रात वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने गिरफ्तार किया। वह आजमगढ़ जिले के लालगंज का निवासी है। मुंबई से उसके आने की सूचना मिलने के बाद जीआरपी टीम सतर्क थी। महाराष्ट्र पुलिस ने बुधवार को उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर आगे की कार्रवाई के लिए रवाना किया।

वाराणसी। पालघर (महाराष्ट्र) में हत्यारोपी रिंकू शमशेर माली मंगलवार देर रात कैंट स्टेशन पर जीआरपी के हत्थे चढ़ गया। वह लालगंज (आजमगढ़) का रहने वाला है। महाराष्ट्र पुलिस ने बुधवार को उसे ट्रांजिट रिमांड पर ले लिया। इंस्पेक्टर रजोल नागर ने बताया कि मुंबई से हत्यारोपी के आने की सूचना मिलने पर मंगलवार देर रात जीआरपी टीम सतर्क हो गई। वाराणसी जंक्शन (कैंट) के प्लेटफार्म नंबर तीन पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। जीआरपी टीम में एसआई रामसुंदर मौर्य, हेड कांस्टेबल मोहम्मद दानिश और रामसिंह शामिल रहे।

