Palamu News: राज्य स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता के लिए रांची गए खिलाड़ी

हिन्दुस्तान, पलामू
share

Palamu News: राज्य स्तरीय खेलो झारखंड 2026-27 एथलेटिक्स एवं हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पलामू जिले की टीम शुक्रवार को रांची रवाना हुई। खिलाड़ी और टीम सदस्यों को सुरक्षित बसों से भेजा गया। डीएसई ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ दीं और जिले का नाम रोशन करने की अपील की।

Palamu News: राज्य स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता के लिए रांची गए खिलाड़ी

Palamu News: राज्य स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता के लिए रांची गए खिलाड़ी मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। राज्य स्तरीय खेलो झारखंड 2026-27 एथलेटिक्स एवं हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पलामू जिले की टीम शुक्रवार को रांची रवाना हुई। खिलाड़ियों और टीम सदस्यों को दो सुरक्षित बसों से भेजा गया।

टीम का उत्साहवर्धन

समाहरणालय परिसर से जिला शिक्षा अधीक्षक सुभाष अनुराग एक्का और एपीओ उज्ज्वल मिश्रा ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर टीम को रवाना किया। डीएसई सुभाष अनुराग एक्का ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन करते हुए कहा कि पलामू में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। उन्होंने खिलाड़ियों से प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर जिले और अपने-अपने विद्यालय का नाम रोशन करने की अपील की। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

प्रतियोगिता की जानकारी

खेल कोषांग के सदस्य अनुपम तिवारी ने बताया कि राज्यस्तरीय एथलेटिक्स एवं हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन तीन और चार अक्तूबर को रांची स्थित खेलगांव स्टेडियम में किया जाएगा। इसमें पलामू के चयनित खिलाड़ी एथलेटिक्स और हॉकी में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। मौके पर खेल कोषांग के सदस्य हीरालाल, रणजीत सिंह, साकेत शुक्ला, प्राचार्य आलोक दुबे, प्रवक्ता रितेश कुमार और सहायक शिक्षक राहुल दुबे समेत अन्य मौजूद थे।

फोटो-1- समाहरणालय परिसर में हरी झंडी दिखाकर खिलाड़ियों को रांची के लिए रवाना करते डीएसइ सुभाष अनुराग एक्का और अन्य।

पूछे जाने वाले प्रश्न

✦पलामू की टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए कब रवाना हुई?−
पलामू जिले की टीम शुक्रवार को रांची रवाना हुई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsझारखंड न्यूज़पलामूPalamu News: राज्य स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता के लिए रांची गए खिलाड़ी