पलामू में एक सीआरपी समेत छह शिक्षक बने चेंज मेकर स्पॉटलाइट

हिन्दुस्तान, पलामू
share

पलामू में जिला इंनोवेशन चैलेंज के तहत 162 शिक्षकों के नवाचारों की समीक्षा की गई। छह शिक्षकों और एक सीआरपी को चेंज मेकर स्पॉटलाइट के लिए अनुमोदित किया गया। इस पहल का उद्देश्य विद्यालयों में प्रभावी एवं नवाचारी प्रयासों को पहचान देना और प्रोत्साहित करना है।

पलामू में एक सीआरपी समेत छह शिक्षक बने चेंज मेकर स्पॉटलाइट

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू में जिला इंनोवेशन चैलेंज एवं चेंज मेकर स्पॉटलाइट के तहत नामांकित शिक्षकों एवं बीआरपी-सीआरपी प्राथमिक कक्षाओं में अध्ययनरत बच्चों की अधिगम सहभागिता बढ़ाने तथा विद्यालयी वातावरण में सुधार के लिए स्थानीय स्तर पर विकसित किए गए नवाचारों एवं उत्कृष्ट कार्यों की समीक्षा की गई। अंतिम रूप से छह शिक्षक और एक सीआरपी को चेंज मेकर स्पॉटलाइट के रूप में अनुमोदन किया गया। प्रशिक्षु आईएएस ऋत्विक मेहता की अध्यक्षता में जिला स्तर पर गठित कमेटी की बैठक हुई। बैठक में सभी आवेदनों की समीक्षा की गई। जिले में कुल 162 शिक्षक और बीआरपी-सीआरपी द्वारा विभिन्न नवाचारों एवं उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर चेंज मेकर स्पॉटलाइट से संबंधित नामांकन किया था।

जिला स्तरीय समिति द्वारा प्राप्त विवरण एवं कार्यों के मूल्यांकन के उपरांत तीन श्रेणियों में कुल नौ लोगों का चयन किया जाना था। परंतु जिला समिति ने समीक्षा के उपरांत छह शिक्षक और एक सीआपी का चयन कर चेंज मेकर स्पॉटलाइट के लिए अनुमोदन किया गया। समग्र शिक्षा अभियान के एपीओ मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि जिला समिति द्वारा अनुमोदित सूची को झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद् को भेज दिया गया गया है। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर चयनित शिक्षकों में कक्षा उत्प्रेरक श्रेणी से तीन शिक्षक, वेल वेंडिंग चैंपियन श्रेणी से एक शिक्षक तथा कक्षा से बाहर की गतिविधियों के माध्यम से बच्चों के पठन-पाठन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले श्रेणी में एक शिक्षक और एक सीआरपी कुल तीन लोगों का अनुमोदन किया गया है। इस पहल का उद्देश्य विद्यालयों में स्थानीय स्तर पर किए जा रहे प्रभावी एवं नवाचारी प्रयासों को पहचान देना, उन्हें प्रोत्साहित करना तथा अन्य विद्यालयों में भी सफल नवाचारों को अपनाने के लिए प्रेरित करना है। जिला स्तरीय बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी संदीप कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक सुभाष अनुराग एक्का, एपीओ मनोज मिश्रा, मेदिनीनगर डायट के डॉ धीरेंद्र कुमार, नूतन कुमारी और रीड टू रूम के अक्षय पांडेय उपस्थित थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपलामू में एक सीआरपी समेत छह शिक्षक बने चेंज मेकर स्पॉटलाइट