खेल : पाकिस्तान के क्षेत्ररक्षण कोच मैकडरमॉट ने इस्तीफा दिया
By Newswrap
हिन्दुस्तान, नई दिल्लीपाकिस्तान के क्षेत्ररक्षण कोच मैकडरमॉट ने इस्तीफा दिया लाहौर। पाकिस्तान के क्षेत्ररक्षण कोच

पाकिस्तान के क्षेत्ररक्षण कोच मैकडरमॉट ने इस्तीफा दिया लाहौर। पाकिस्तान के क्षेत्ररक्षण कोच शेन मैकडरमॉट ने एक साल काम करने के बाद वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के आगामी दौरे से ठीक पहले इस्तीफा दे दिया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सूत्र ने बताया कि मैकडरमॉट इन दौरों पर नहीं जाएंगे। बोर्ड इस ऑस्ट्रेलियाई कोच की जगह मंसूर अमजद को नियुक्त करना चाहता है। वह पाकिस्तान ए टीम और अंडर-19 टीमों के साथ काम कर चुके हैं। पाक टीम दो टेस्ट की सीरीज खेलने सोमवार को वेस्टइंडीज रवाना होगी। फिर टीम तीन टेस्ट खेलने इंग्लैंड जाएगी। बोर्ड ने मैकडरमॉट के इस्तीफे का कारण नहीं बताया है।
यह पाक में किसी विदेशी कोच के बिना स्पष्ट कारण काम छोड़ने का एक और मामला है। इससे पहले फिजियो क्लिफ डीकन, मुख्य कोच गैरी कर्स्टन और जेसन गिलेस्पी भी हट चुके हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


