ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशचीन के हाथ चिप लगने से क्यों डर गए देश? जापान-नीदरलैंड का US से बड़ा करार; पढ़ें 5 बड़ी खबरें

चीन के हाथ चिप लगने से क्यों डर गए देश? जापान-नीदरलैंड का US से बड़ा करार; पढ़ें 5 बड़ी खबरें

अहमदाबाद के चांदखेड़ा थाने में दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक, आसाराम बापू ने 2001 से 2006 के बीच महिला से कई बार बलात्कार किया, जब वह शहर के बाहरी इलाके में स्थित उसके आश्रम में रहती थी।

चीन के हाथ चिप लगने से क्यों डर गए देश? जापान-नीदरलैंड का US से बड़ा करार; पढ़ें 5 बड़ी खबरें
Niteesh Kumarलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीMon, 30 Jan 2023 07:04 PM
ऐप पर पढ़ें

पाकिस्तान में पेशावर में खचाखच भरी एक मस्जिद में सोमवार दोपहर की नमाज की दौरान शक्तिशाली आत्मघाती बम विस्फोट हुआ, जिसकी चपेट में आकर 46 लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक घायल हैं। दोपहर 1 बजकर 40 मिनट पर पुलिस लाइन्स क्षेत्र के समीप जब नमाजी ज़ुहर (दोपहर) की नमाज पढ़े रहे थे तब अगली लाइन में बैठे आत्मघाती हमलावर ने विस्फोट कर खुद को उड़ा लिया। नमाजियों में पुलिस, सेना और बम निष्क्रिय दस्ते के कर्मी थे। वहीं, गुजरात में गांधीनगर की अदालत ने स्वयंभू बाबा आसाराम बापू को महिला शिष्या के साथ बलात्कार के मामले में सोमवार को दोषी ठहराया। आसाराम के खिलाफ यह मामला 2013 में दर्ज किया गया था। लाइव हिन्दुस्तान पर पढ़िए सोमवार को 5 बड़ी खबरें...

पाकिस्तान की मस्जिद में आत्मघाती हमला, 46 की मौत
पाकिस्तान के पेशावर में एक मस्जिद पर आत्मघाती हमला हुआ है। इस धमाके में अब तक 46 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 100 से ज्यादा घायल हुए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मस्जिद में उस समय धमाका हुआ, जब बड़ी संख्या में लोग नमाज पढ़ने के लिए जमा हुए थे। मृतकों की संख्या में अभी बढ़ोतरी होने की आशंका है। पुलिस अधिकारी सिकंदर खान ने कहा, "इमारत का एक हिस्सा ढह गया है और इसके नीचे कई लोगों के दबे होने की आशंका है।" पढ़ें पूरी खबर...

आसाराम की बढ़ीं मुश्किलें, शिष्या से रेप के मामले में दोषी करार
आसाराम को अदालत से बड़ा झटका लगा है। अपनी ही शिष्या से रेप के आरोपी आसाराम को अदालत ने दोषी करार दिया है। जानकारी के मुताबिक, गांधीनगर सेशन कोर्ट ने आसाराम को दोषी ठहराया है। साल 2013 में सूरत की रहने वाली दो बहनों ने आसाराम बापू पर गंभीर आरोप लगाए थे। इस मामले में 7 आरोपी थे। बाद में सबूत के अभाव में आसाराम को छोड़ सभी 6 आरोपियों को बरी किया गया था। पढ़ें पूरी खबर...

एक रिपोर्ट से बाजार में हड़कंप; 3 दिन में ₹11.8 लाख करोड़ स्वाहा
अमेरिकी रिसर्च कंपनी हिंडनबर्ग की 106 पेज और 32000 शब्दों की रिपोर्ट से भारतीय शेयर बाजार में हड़कंप मच गया है। पिछले तीन दिनों से बाजार में जबरदस्त बिकवाली रही। इस दौरान अडानी ग्रुप के शेयरों से लेकर बैंकिंग स्टॉक्स तक में तगड़ी गिरावट देखी गई। हालांकि, आज सोमवार को बाजार हरे निशान पर बंद होने में कामयाब रहा। बावजूद, अडानी ग्रुप पर Hindenburg की रिपोर्ट जारी होने के बाद से निफ्टी बैंक 2,400 अंक से अधिक नीचे है। इस दौरान सेंसेक्स पिछले दिन कारोबारी दिनों में लगभग 1,400 अंक टूट गया है। पढ़ें पूरी खबर...

पंडित धीरेंद्र शास्त्री के बागेश्वर धाम में मारपीट
बागेश्वर धाम में एक व्यक्ति के साथ मारपीट का मामला सामना आया है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से बागेश्वर धाम और यहां के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री काफी चर्चा में है। फिलहाल मारपीट की इस घटना को लेकर बताया जा रहा है कि इस झड़प में रामनरेश अवस्थी के सिर में गंभीर चोट आई है। उनका इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, छतरपुर जिले में रहने वाले राम नरेश टैक्सी चलाते हैं और अपनी टैक्सी से ही बागेश्वर धाम में दर्शन के लिए गए हुए थे। पढ़ें पूरी खबर...

चीन के हाथ चिप लगने से क्यों डर गए देश?
जापान और नीदरलैंड ने चीन के खिलाफ अमेरिका के साथ एक अहम समझौता किया है, जिसका मकसद आधुनिक कम्प्यूटर चिप बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री हासिल करने से चीन को रोकना है। इस करार की जानकारी रखने वाले व्यक्ति ने यह सूचना दी, लेकिन उसने अपनी पहचान उजागर करने से इनकार कर दिया। तीन देशों के बीच हुए समझौते की अब तक औपचारिक घोषणा नहीं की गई है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि तीनों पक्ष कब समझौते की घोषणा करेंगे। व्हाइट हाउस ने इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर...

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें