ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशपाकिस्तान ने 136 भारतीय तीर्थ यात्रियों को जारी किया वीजा, संत शादाराम साहिब की जयंती कार्यक्रम में होंगे शामिल

पाकिस्तान ने 136 भारतीय तीर्थ यात्रियों को जारी किया वीजा, संत शादाराम साहिब की जयंती कार्यक्रम में होंगे शामिल

पाकिस्तान ने बुधवार को 136 भारतीय तीर्थ यात्रियों को पाक में धार्मिक स्थलों पर जाने के लिए वीजा जारी कर दिया है। पाकिस्तान हाई कमिशन ने बुधवार को यह जानकारी दी। हाई कमिशन ने कहा कि भारतीय...

पाकिस्तान ने 136 भारतीय तीर्थ यात्रियों को जारी किया वीजा, संत शादाराम साहिब की जयंती कार्यक्रम में होंगे शामिल
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीWed, 01 Dec 2021 09:29 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

पाकिस्तान ने बुधवार को 136 भारतीय तीर्थ यात्रियों को पाक में धार्मिक स्थलों पर जाने के लिए वीजा जारी कर दिया है। पाकिस्तान हाई कमिशन ने बुधवार को यह जानकारी दी। हाई कमिशन ने कहा कि भारतीय तीर्थयात्रियों का समूह 4 से 15 दिसंबर तक सिंध के शादानी दरबार हयात पिताफी में शिव अवतारी सतगुरु संत शादाराम साहिब की 313 वीं जयंती से संबंधित समारोह में भाग लेने के लिए पाकिस्तान जा रहा है।

हाई कमिशन ने एक बयान में कहा, 'आज, नई दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग ने 136 भारतीय हिंदू तीर्थयात्रियों को पाकिस्तान में उनके धार्मिक स्थलों की यात्रा के लिए  वीजा जारी किए।' तीन सौ साल से अधिक पुराना शादानी दरबार दुनिया भर के हिंदू तीर्थयात्रियों के लिए एक पवित्र स्थान है। शादानी दरबार की स्थापना सन् 1786 में संत शादाराम साहिब ने की थी।

पाकिस्तान हाई कमिशन ने कहा, 'हिंदू और सिख तीर्थयात्रियों को तीर्थयात्रा वीजा जारी करना धार्मिक स्थलों की यात्रा को सुविधाजनक बनाने के पाकिस्तान सरकार के प्रयासों के अनुरूप है।' यह सभी धर्मों के धार्मिक स्थलों के लिए पाकिस्तान के सम्मान व अंतरधार्मिक सद्भाव को बढ़ावा देने के प्रयासों को भी दर्शाता है।'

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें