ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशमध्य प्रदेश में लगा पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और श्रीलंका को भारत का हिस्सा बताने वाला नक्शा, कांग्रेस ने उठाए सवाल

मध्य प्रदेश में लगा पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और श्रीलंका को भारत का हिस्सा बताने वाला नक्शा, कांग्रेस ने उठाए सवाल

मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में लगाए गए एक नक्शे को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल जिले के फूटी कोठी इलाके में एक नक्शा लगा हुआ है। इस नक्शे में पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका और अफगानिस्तान को भारत...

मध्य प्रदेश में लगा पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और श्रीलंका को भारत का हिस्सा बताने वाला नक्शा, कांग्रेस ने उठाए सवाल
लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीSat, 12 Jun 2021 06:42 PM
ऐप पर पढ़ें

मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में लगाए गए एक नक्शे को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल जिले के फूटी कोठी इलाके में एक नक्शा लगा हुआ है। इस नक्शे में पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका और अफगानिस्तान को भारत का अंग दिखाया गया है। इस नक्शे पर कांग्रेस पार्टी ने सवाल उठाए हैं। यह नक्शा इंदौर नगरपालिका ने यहां लगाया है। इस नक्शे को लेकर कांग्रेस पार्टी का मानना है कि इस नक्शे से देश की विदेश नीति प्रभावित होगी और इन देशों से बेवजह मनमुटाव बढ़ेगा। 

न्यूज एजेंसी 'ANI' से बातचीत में मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अमीन उल खान सूरी ने कहा कि 'जिस तरह से नगरपालिका ने अखंड भारत का यह नक्शा बनाया है, हम पूछना चाहते हैं कि अगर विदेश नीति में कोई बदलाव होता है तो क्या जिन देशों को भारत का हिस्सा बताया गया है उन देशों से मतभेद पैदा नहीं होगा?' यहां राज्य कांग्रेस का आरोप है कि नगरपालिका के अधिकारियों ने  यह पोस्टर आरएसएस के अपने नेताओं को खुश करने के लिए लगाया गया है।

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता ने आगे कहा है कि 'सरकार को यह साफ करना चाहिए कि इस तरह का नक्शा लगाने के पीछे उनकी मंशा क्या है। इस नक्शे से आरएसएस के अखंड भारत का नजरिया परिलक्षित होता है। यह हेडगेवार का सपना था। उनके हिसाब से अफगानिस्तान, पाकिस्तान, म्यनमांर, भूटान, नेपाल, बर्मा, बांग्लादेश, श्रीलंका को अभिन्न भारत का हिस्सा बताया जाना चाहिए। नगरपालिका के अधिकारियों ने आरएसएस को खुश करने के लिए ऐसा किया है। इसके अलावा ऐसा भी हो सकता है कि नरेंद्र मोदी के पास इस संबंध में कोई बड़ी योजना हो, जो उन्हें देश के सामने रखना चाहिए।'

इस मामले में भारतीय जनता पार्टी के सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि' यह भविष्य के भारत के लिए किसी की सोच हो सकती है कि जैसे वो पूर्व में था शायद वैसा हो भविष्य में फिर हो जाएगा। मैं नहीं जानता किसने यह नक्शा लगाया है।' इधर इस पूरे मामले में इंदौर म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन के एडिशनल कमिशनर संदीप सोनी ने कहा कि 'यह नक्शा करीब 2 साल पुराना है। फूटी कोठी स्क्वायर को वैदिक समय काल के थीम पर बनाया गया है। उस समय के हिसाब से यह नक्शा लगाया गया होगा।' 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें