स्वच्छता पखवाड़े में छात्रों ने रंगों से दिया स्वच्छता का संदेश
नव नालंदा महाविहार द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा 2026 के तहत उच्च माध्यमिक विद्यालय, रसलपुर में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कई सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया और स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण के संदेश को आकर्षक चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ।

स्वच्छता पखवाड़े में छात्रों ने रंगों से दिया स्वच्छता का संदेश नव नालंदा महाविहार की ओर से सरकारी स्कूलों में पेंटिंग प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता फोटो : नालंदा पेंटिंग : उच्च माध्यमिक विद्यालय रसलपुर में पेंटिंग के माध्यम से लोगों को जागरूक करते छात्र।
पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन
नालंदा, निज संवाददाता। स्वच्छता पखवाड़ा 2026 के तहत नव नालंदा महाविहार की ओर से उच्च माध्यमिक विद्यालय, रसलपुर में एक दिवसीय पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गयी। कुलपति प्रो. सिद्धार्थ सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित प्रतियोगिता में रसलपुर, अजयपुर, सरगांव-दहपर समेत कई सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने रंगों और चित्रों के माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी के संदेश को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता, सामाजिक चेतना, रचनात्मक अभिव्यक्ति और सहभागिता की भावना विकसित करना था। नव नालंदा महाविहार के पूर्व छात्र व रसलपुर विद्यालय के शिक्षक डॉ. नीतीश कुमार ने कहा कि कला बाल मन की कल्पना, संवेदना और अभिव्यक्ति के विकास का सशक्त माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों व शिक्षकों को महाविहार की शैक्षणिक उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और भावी कार्यक्रमों की जानकारी दी। विद्यार्थियों से स्वच्छता को अभियान तक सीमित न रखकर जीवनभर की जिम्मेदारी के रूप में अपनाने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन एवं पर्यवेक्षण स्वच्छता पखवाड़ा 2026 के नोडल अधिकारी डॉ. भीष्म कुमार के निर्देशन में हुआ। समापन उत्साहपूर्ण और प्रेरणादायक माहौल में हुआ।
प्रतिभागियों की रचनात्मकता
नव नालंदा महाविहार द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत सरकारी स्कूलों में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन फोटो : 01 नालंदा 01 : उच्च माध्यमिक विद्यालय रसलपुर में पेंटिंग के माध्यम से लोगों को जागरूक करते छात्र। नालंदा, निज संवाददाता। स्वच्छता पखवाड़ा 2026 के विशेष अवसर पर नव नालंदा महाविहार के द्वारा उच्च माध्यमिक विद्यालय, रसलपुर में एक दिवसीय पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कुलपति प्रो. सिद्धार्थ सिंह के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रतियोगिता में रसलपुर, अजयपुर, सरगांव-दहपर समेत कई सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता, सामाजिक चेतना, रचनात्मक अभिव्यक्ति और सहभागिता की भावना को विकसित करना था। प्रतिभागियों ने अपने कैनवास और रंगों के माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारियों से जुड़े विभिन्न विषयों को जीवंत और आकर्षक रूप में प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान नव नालंदा महाविहार के पूर्व छात्र तथा रसलपुर विद्यालय के शिक्षक डॉ. नीतीश कुमार ने कला को मानवीय संवेदनों की अभिव्यक्ति का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। उन्होंने विद्यार्थियों और शिक्षकों को नव नालंदा महाविहार की विभिन्न शैक्षणिक उपलब्धियों, जन-कल्याणकारी योजनाओं और भावी कार्यक्रमों के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी। कहा कला बाल मन की कल्पना, संवेदना और अभिव्यक्ति के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे स्वच्छता को केवल एक अभियान न मानकर जीवनभर की दिनचर्या और जिम्मेदारी के रूप में अपनाएं। संपूर्ण कार्यक्रम का सफल संचालन एवं पर्यवेक्षण स्वच्छता पखवाड़ा 2026 के नोडल अधिकारी डॉ. भीष्म कुमार के कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का समापन अत्यंत उत्साहपूर्ण, प्रेरणादायक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ।

