‘विकसित भारत कैसा हो’ विषय पर बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बेड़ो में भाजपा मंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजनीतिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता आयोजित की। प्रतियोगिता में कक्षा के छात्रों ने भाग लिया और विजेताओं को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। स्कूल प्रशासन ने बच्चों के भविष्य के प्रति सकारात्मक संदेश दिया।

बेड़ो, प्रतिनिधि। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बेड़ो परिसर में भाजपा मंडल के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजनीतिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर ‘विकसित भारत कैसा हो’ और ‘मोदी का विकास कार्य’ विषय पर चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। कक्षा प्रथम से षष्ठ तक चित्रकला और कक्षा सप्तम से दशम तक भाषण प्रतियोगिता हुई। चित्रकला में सृष्टि लकड़ा प्रथम, यश कुमार द्वितीय, स्वाति कुमारी तृतीय, समर सिंह चतुर्थ और सिद्धि गुप्ता पंचम रहीं। भाषण में कुश गोप प्रथम, अर्चना उरांव द्वितीय, सुहानी कुमारी तृतीय, राधिका कुमारी चतुर्थ और नीशू कुमारी पंचम रहीं। विजेताओं को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
मंडल अध्यक्ष बलराम सिंह ने कहा कि बच्चे भविष्य के विकसित भारत के निर्माता हैं। विद्यालय प्रबंध समिति के सचिव वाणी कुमार रॉय ने बच्चों से देश के प्रति समर्पण की भावना अपनाने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य सत्येंद्र कुमार ने संचालन और धन्यवाद ज्ञापन किया। मौके पर भिखा उरांव, अरुण गुप्ता, मनोज कुमार सहित शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद थे।


