पायल मंडल को ऑल इंडिया 666वीं रैंक
रांची की पायल मंडल ने नीट-2026 में ऑल इंडिया 666वीं रैंक हासिल की है। गोमो की रहने वाली पायल ने सेल्फ स्टडी और टेस्ट सीरीज के जरिए यह सफलता पाई। उनके पिता किराना दुकानदार और मां गृहिणी हैं। पायल अब एम्स ऋषिकेश के लिए आवेदन करेंगी।

रांची। पायल मंडल ने नीट-2026 में ऑल इंडिया 666वीं रैंक हासिल की है। मूल रूप से गोमो की रहने वाली पायल ने रांची के हॉस्टल में रहकर और सेल्फ स्टडी व टेस्ट सीरीज के बल पर यह सफलता पाई। उनके पिता दीपक मंडल किराना दुकानदार और मां गृहिणी हैं। प्रोविजनल आंसर-की के अनुसार 685 अंक पाने वाली पायल अब एम्स ऋषिकेश के लिए आवेदन करेंगी। -----------------------------रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड की पायल मंडल ने नीट में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया 666 रैंक हासिल किया है। मूल रूप से गोमो की रहने वाली पायल ने दसवीं तक की पढ़ाई सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बाघमारा से की है।
12वीं तक की पढ़ाई उन्होंने चिन्मय स्कूल स्कूल बोकारो से की। पायल ने बताया कि 2025 में हुआ नीट की तैयारी के लिए रांची आईं और हॉस्टल में रहकर तैयारी की। पायल के पिता दीपक कुमार मंडल किराने की दुकान चलाते हैं। मां रीना देवी ग्रहणी हैं। पायल ने बताया कि बड़े भाई रांची में रहते हैं। उन्हीं के मार्गदर्शन में हॉस्टल में रहकर तैयारी की। पायल ने कहा कि सेल्फ स्टडी और संस्थान से मिले टेस्ट सीरीज ने काफी सपोर्ट किया। उन्होंने बताया कि पहले नीट में प्रोविजनल आंसर की के आधार पर उन्हें 685 अंक मिले थे। उन्होंने कहा कि वह एम्स ऋषिकेश के लिए आवेदन करेंगी।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?


