ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशसंस्कृत को प्रोत्साहन के लिए प्रोफेसर विश्वमूर्ति शास्त्री को पद्मश्री सम्मान

संस्कृत को प्रोत्साहन के लिए प्रोफेसर विश्वमूर्ति शास्त्री को पद्मश्री सम्मान

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को संस्कृत के विद्वान प्रोफेसर विश्वमूर्ति शास्त्री समेत अनेक हस्तियों को पदम पुरस्कार प्रदान किये। 26 जनवरी की पूर्व संध्या पर भारत सरकार ने संस्कृत के उत्थान के...

संस्कृत को प्रोत्साहन के लिए प्रोफेसर विश्वमूर्ति शास्त्री को पद्मश्री सम्मान
विशेष संवाददाता,नई दिल्लीMon, 21 Mar 2022 09:39 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को संस्कृत के विद्वान प्रोफेसर विश्वमूर्ति शास्त्री समेत अनेक हस्तियों को पदम पुरस्कार प्रदान किये। 26 जनवरी की पूर्व संध्या पर भारत सरकार ने संस्कृत के उत्थान के लिए उनके कार्य को देखते हुए पद्मश्री देने का ऐलान किया था।

राष्ट्रपति भवन के दरबार हाल में आयोजित समारोह में कुल 64 लोगों को पदम पुरस्कार प्रदान किए गए। प्रोफेसर शास्त्री जम्मू कश्मीर से हैं। वे राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान रणबीर कैंपस जम्मू में 2006-2011 के दौरान प्राचार्य रहे हैं। 2011 के बाद वे मनोनीत चांसलर भी रहे।वह संस्कृत पर आठ ग्रंथ लिख चुके हैं तथा दो अभी प्रकाशन के अधीन है।

प्रोफेसर शास्त्री को सरकार ने साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में पद्मश्री प्रदान किया गया है। वे माता वैष्णो देवी गुरुकुल चरण पादुका कटरा के निदेशक भी रहे हैं। वे अमरनाथ श्राइन बोर्ड के सदस्य भी हैं। प्रोफेसर शास्त्री के प्रवचन नवरात्रि के दौरान वैष्णो देवी दरबार से प्रसारित किए जाते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें