पैक्स सचिव-कर्मचारियों ने शुरू की कलमबंद हड़ताल
हिन्दुस्तान, रुडकी
झबरेड़ा, संवाददाता। पैक्स सचिव एवं कर्मचारी संयुक्त उत्तराखंड के आह्वान पर सहकारी समितियों से जुड़े सचिव और कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर एक
पैक्स सचिव-कर्मचारियों ने शुरू की कलमबंद हड़ताल
झबरेड़ा, संवाददाता। सहकारी समितियों से जुड़े पैक्स सचिवों और कर्मचारियों ने कलमबंद हड़ताल शुरू कर दी है। झबरेड़ा सहकारी समिति के कर्मचारियों ने उनकी हड़ताल में शामिल होने की बात कही है। संगठन की प्रमुख मांगों में नवगठित एवं पैक्स समितियों को रद्द करना, मिनी बैंक और ऋण व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं का समाधान करना तथा सचिव और कर्मचारियों का सहकारिता बोर्ड में समायोजन करना शामिल है। इसके अलावा कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा की व्यवस्था लागू करने की मांग भी उठाई गई है।

