धर्म की आजादी खत्म करके यूसीसी लागू नहीं किया जा सकता: ओवैसी

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

भोपाल में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को मुस्लिमों के खिलाफ बताया। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह यूसीसी के जरिए 18 करोड़ मुसलमानों को निशाना बना रही है। ओवैसी ने केंद्र सरकार की विविधता के महत्व पर जोर दिया और कहा कि यूसीसी न तो आवश्यक है और न ही वांछनीय।

धर्म की आजादी खत्म करके यूसीसी लागू नहीं किया जा सकता: ओवैसी

भोपाल, एजेंसी। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार को भोपाल में कहा कि धर्म की आजादी खत्म करके समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू नहीं की जा सकती। ओवैसी ने आरोप लगाया कि भाजपा समानता के लिए यूसीसी नहीं ला रही है, बल्कि भारत के 18 करोड़ मुसलमानों को निशाना बनाने की कोशिश कर रही है। ओवैसी ने देश में विविधता के महत्व पर भी जोर दिया और कहा कि केंद्र सरकार द्वारा गठित लॉ कमीशन ने पहले कहा था कि यूसीसी भारत के लिए न तो जरूरी है और न ही वांछनीय।यूसीसी मुसलमानों के खिलाफ नहीं: भाजपाभाजपा सांसद के लक्ष्मण ने ओवैसी पर इस मुद्दे को सांप्रदायिक रंग देने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार का यह कदम भेदभाव को दूर करने के लिए है, न कि मुसलमानों को निशाना बनाने के लिए। उन्होंने यूसीसी को मुस्लिम समुदाय से जोड़ने की ओवैसी की कोशिश पर सवाल उठाया और कहा कि यूसीसी समान नागरिकता, समान अधिकारों और समान सम्मान पर आधारित है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsधर्म की आजादी खत्म करके यूसीसी लागू नहीं किया जा सकता: ओवैसी