ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशलोकसभा चुनाव में बीजेपी 75 से ज्यादा सीटें जीतेंगे; योगी आदित्यनाथ

लोकसभा चुनाव में बीजेपी 75 से ज्यादा सीटें जीतेंगे; योगी आदित्यनाथ

लोकसभा चुनावों की घोषणा होने के बाद यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि वह लोकसभा चुनाव में 75 से ज्यादा सीटें जीतेंगे। उन्होंने कहा है कि सपा और बसपा के गठबंधन का कोई असर नहीं पड़ेगा।...

लोकसभा चुनाव में बीजेपी 75 से ज्यादा सीटें जीतेंगे; योगी आदित्यनाथ
लाइव हिन्दुस्तान,लखनऊSun, 10 Mar 2019 07:05 PM
ऐप पर पढ़ें

लोकसभा चुनावों की घोषणा होने के बाद यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि वह लोकसभा चुनाव में 75 से ज्यादा सीटें जीतेंगे। उन्होंने कहा है कि सपा और बसपा के गठबंधन का कोई असर नहीं पड़ेगा। आपको बता दें कि शनिवार को हिन्दुस्तान के कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा था कि लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 75 सीटों पर जीत हासिल करेगी, जिसमें अमेठी और आजमगढ़ की सीट भी शामिल है। सीएम योगी ने हिन्दुस्तान के कार्यक्रम 'विकास के पथ पर उत्तर प्रदेश के बढ़ते कदम' में यह बातें कही।वर्तमान में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी से सांसद हैं, जबकि आजमगढ़ से 2014 में समाजवादी पार्टी के मुलायम सिंह यादव ने जीत हासिल की थी। इसके साथ ही उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर विवाद, उत्तर प्रदेश में सपा और बसपा गठबंधन, प्रयागराज में आयोजित कुम्भ मेला सहित अन्य मुद्दों पर भी अपनी राय रखी।

योगी आदित्यनाथ की 10 अहम बातें

- हम इस बार 73 नहीं, लोकसभा चुनाव में 75 से ज्यादा सीटें जीतेंगे। इसमें अमेठी और आजमगढ़ की सीट भी शामिल है।

- राम मंदिर विवाद का हल अगर मध्यस्थता से होता, तो सबसे पहले मैं इसका स्वागत करता। मुस्लिम पक्ष से जब प्रमाण की बात करते थे, वे उठ कर चले जाते थे।

- अगर उच्चतम न्यायालय को लगता है कि मध्यस्थता से समाधान निकलेगा, तो अच्छी बात है। लेकिन दुनिया जानती है कि यह आस्था का सवाल है। मंदिर बहुत बनेंगे, लेकिन जन्मभूमि जहां रामलला ने जन्म लिया है उस आस्था का सम्मान होना चाहिए।

राम मंदिर पर बोले योगी- मध्यस्थता से हल होता तो पहले स्वागत मैं करता

- पुलवामा हमले का जिस तरह से जवाब दिया गया, वह नए भारत का संकेत है।

- यूपी में खरीद की कोई पॉलिसी नहीं थी। हमने 56 हजार करोड़ का गन्ना भुगतान कराया। 

- हमारी सरकार की भर्तियां अदालत में नहीं फंसी। हमने 9 लाख से ज्यादा नौजवानों को नौकरियां दी हैं।

इस बार कुम्भ में 24 करोड़ से ज्यादा लोगों ने स्नान किया: CM योगी

- उत्तर प्रदेश की सुरक्षा में जो भी सेंध लगाएगा, उसे मालूम है कि वो कहां जाएगा।

- 2013 में 12 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे थे, इस बार दोगुने श्रद्धालु पहुंचे। यहां तक कि इस बार कुम्भ में एक भी बड़ी दुर्घटना नहीं हुई। इतना ही नहीं यह आयोजन यूनेस्को में सांस्कृतिक धरोहर के रूप में स्थापित हुआ।

- इस बार कुम्भ में सत्तर देशों के 3200 अप्रवासी भारतीयों ने स्नान किया।। राज्यपाल, मुख्यमंत्री सहित 15 से अधिक हाइकोर्ट जज भी कुम्भ पहुंचे। इस बार 24 करोड़ की जनता ने कुम्भ में स्नान किया।

- जब इलाहाबाद (पुराना नाम) था तो सभी को लगा कि यह (कुम्भ मेला) सामान्य आयोजन किया जा रहा है। लेकिन, जब प्रयागराज (वर्तमान नाम) नाम दिया तो यह पूरी दुनिया में कौतूहल का विषय बना।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें