सुगौली:दो केंद्रों पर 50 प्रतिशत अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे

हिन्दुस्तान, मोतिहारी
Follow us on Google News
share

सुगौली के नन्द उच्च विद्यालय और पंडित दीनदयाल उच्च विद्यालय में अवर निरीक्षक मद्यनिषेध परीक्षा में पचास प्रतिशत से अधिक अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। नंद विद्यालय में 552 में से 277 और पंडित दीनदयाल विद्यालय में 504 में से 245 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। प्रश्न पत्र में सामान्य ज्ञान, गणित और अन्य विषयों के प्रश्न शामिल थे।

सुगौली:दो केंद्रों पर 50 प्रतिशत अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे

सुगौली। अवर निरीक्षक मद्यनिषेध पद के परीक्षा के तहत नन्द उच्च विद्यालय व पंडित दीनदयाल उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र पर पचास प्रतिशत अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। नंद उच्च विद्यालय में 552 अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्र बनाया गया था। इसमें से 277 अभ्यर्थी शामिल हुए व 275 अनुपस्थित रहे । वहीं पं दीनदयाल बालिका उच्च विद्यालय में कुल 504 अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा केंद्र बनाया गया था। इसमें से 245 छात्र परीक्षा में शामिल हुए व 259 अनुपस्थित रहे। मुख्य द्वार पर ही अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रौल नंबर के साथ वर्ग रुम की संख्या अंकित कर नोटिस लगाया गया था ।

छात्रों ने बताया कि दो सौ नंबर का सौ प्रश्न था । इसमें जीके जीएस, गणित, अर्थशास्त्र, भौतिक, रसायन, जीव विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, भुगोल, इतिहास, राजनीतिक शास्त्र,करेंट अफेयर्स,जीके स्टेटिक से प्रश्न थे । प्रश्न बहुत ही घुमा कर पूछा गया था। वैसे वर्ग छह से बारहवीं कक्षा तक के बीच का प्रश्न लिया गया था। नंद उच्च विद्यालय के प्राचार्य शम्भू शरण मिश्रा व पंडित दीनदयाल बालिका उच्च विद्यालय के प्राचार्य मो एस हक ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। करीब पचास प्रतिशत अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे ।

ये भी पढ़ें:युवा पेज की लीड
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।