दो हजार से अधिक पुराने वाहन नष्ट कराए
हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
गाजियाबाद संभाग में अब तक 2,037 पुराने वाहन स्क्रैपिंग सेंटर भेजे जा चुके हैं। गाजियाबाद जिले से 704, गौतमबुद्ध नगर से 618, बुलंदशहर से 286, और हापुड़ से 429 वाहनों को शामिल किया गया है। सरकार 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों की पहचान कर रही है।

गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। गाजियाबाद संभाग में आयु सीमा पूरी कर चुके अब तक 2,037 वाहन स्क्रैपिंग सेंटर भेजे जा चुके। इनमें अकेले गाजियाबाद जिले से 704, गौतमबुद्ध नगर से 618, बुलंदशहर से 286 और हापुड़ से 429 वाहन शामिल हैं। संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) डॉ. सियाराम वर्मा ने बताया कि 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों की पहचान कर उनके पंजीकरण दस्तावेज वाहन पोर्टल से सत्यापित किए जा रहे हैं।


