मंडलीय बॉक्सिंग में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, 25 मुक्केबाज प्रदेशीय प्रतियोगिता के लिए चयनित
मुरादाबाद मंडल के खिलाड़ियों ने मंडलीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का आयोजन नेता जी सुभाष चंद्र बोस स्पोर्ट्स स्टेडियम, सोनकपुर में किया गया, जिसमें मुरादाबाद, रामपुर, संभल, अमरोहा और बिजनौर के खिलाड़ी शामिल हुए। चयनित टीम में 25 खिलाड़ी शामिल हैं, जिनमें मुरादाबाद के 10 खिलाड़ी हैं।

मंडलीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में मुरादाबाद मंडल के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। शुक्रवार को नेता जी सुभाष चंद्र बोस स्पोर्ट्स स्टेडियम, सोनकपुर में आयोजित प्रतियोगिता में मुरादाबाद, रामपुर, संभल, अमरोहा और बिजनौर के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के आधार पर प्रदेशीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए मंडलीय टीम का चयन किया गया। प्रदेशीय प्रतियोगिता 23 से 26 सितंबर तक लखनऊ में आयोजित होगी। प्रतियोगिता का संयोजन आकांक्षा विद्यापीठ इंटर कॉलेज, मिलन विहार, दिल्ली रोड के प्रधानाचार्य एवं संयोजक डॉ. हिमांशु यादव ने किया। प्रतियोगिता अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 तीन वर्गों में आयोजित हुई। चयनित मंडलीय टीम में अंडर-14 में सतीश, श्रयांश, दित्यराज, प्रशांत चौधरी, आयुष, ओम चौधरी और तनुज शामिल हैं।
अंडर-17 में तरुण, लोकेन्द्र सिंह, निशांत सैनी, शैकी, दक्ष, सौरभ सिंह, मौ. फहद, आदित्य चौधरी, कृष्णा कल्याणी, चिराग सिंह और देव का चयन हुआ। अंडर-19 में गगन यादव, मौ. अरमान, प्रशांत कुमार, हिमेश, कृष्णा पाल, अग्निवीर यादव और मौ. फैज मंडल टीम का हिस्सा बने हैं। मंडलीय बाक्सिंग टीम में कुल 25 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। जिसमें मुरादाबाद के 10 खिलाड़ी शामिल हैं।


