शिक्षा शास्त्र विभाग और डीजे के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के शिक्षा शास्त्र विभाग और डायमंड जुबली छात्रावास के विद्यार्थियों ने यूजीसी-नेट और जेआरएफ परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। नौ विद्यार्थियों ने जेआरएफ परीक्षा पास की, जबकि 25 से अधिक विद्यार्थियों ने नेट में सफलता हासिल की। यह सफलता विश्वविद्यालय और छात्रावास के लिए गर्व का विषय है।

प्रयागराज, कार्यालय संवाददात। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के शिक्षा शास्त्र विभाग और डायमंड जुबली (डीजे) छात्रावास के विद्यार्थियों ने यूजीसी-नेट एवं जेआरएफ परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है।शिक्षा शास्त्र विभाग के नौ विद्यार्थियों ने जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) हासिल की है। इनमें विष्णु कुमार, अमृता गोस्वामी, कीर्ति चौरसिया, अंकिता सिंह, ज्योति विश्वकर्मा, ट्विंकल श्रीवास्तव, प्रणाली पटेल, अवनीश कुमार और काशिका द्विवेदी शामिल हैं। वहीं रंजीत सिंह, दीपक यादव, अविनाश मिश्रा, नवीन पटेल, अंजलि पाण्डेय, वानिश्री और सुमन मिश्रा समेत 19 विद्यार्थियों ने नेट में सफलता हासिल की है।इसी क्रम में डीजे छात्रावास के छह अंत:वासियों आदर्श सिंह, मनदीप कुमार, प्रद्युम्न त्रिपाठी, यशपाल, देवा कमल और सतीश कुमार यादव ने जेआरएफ हासिल किया है।
वहीं सत्यार्थ चतुर्वेदी, संकल्प, प्रभात, अवनीश, वैभव, अनुज, हिमांशु, हर्षित और कमल समेत 25 विद्यार्थियों ने नेट में सफलता प्राप्त की। छात्रावास प्रशासन के अनुसार 30 से अधिक अंत:वासियों ने नेट-जेआरएफ में सफलता दर्ज की है।


