तुषार को मिली एलएलएम की उपाधि
हिन्दुस्तान, बांदा
बांदा के अधिवक्ता दिनेश दीक्षित के पुत्र तुषार दीक्षित को एनएलयू दिल्ली के 13वें दीक्षांत समारोह में एलएलएम की डिग्री प्राप्त हुई। सत्र 2025 की परीक्षा में सफलता के बाद उन्हें यह उपाधि 30 अगस्त 2026 को दी गई। तुषार इस समय आक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में लीगल एडवाइजर के पद पर कार्यरत हैं।

बांदा। राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (एनएलयू), दिल्ली के 13वें दीक्षांत समारोह में कालू कुआं निवासी अधिवक्ता दिनेश दीक्षित के पुत्र तुषार दीक्षित को एलएलएम की उपाधि प्रदान की गई। समारोह में 30 अगस्त 2026 को उन्हें यह डिग्री मिली। उन्होंने सत्र 2025 में एलएलएम की प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल कर विश्वविद्यालय में प्रवेश लिया था। इससे पहले उन्होंने विधि की पढ़ाई पूरी की। वर्तमान में तुषार आक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में लीगल एडवाइजर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों और शुभचिंतकों ने खुशी जताते हुए बधाई दी।


