समान काम समान वेतन के लिए सड़क पर उतरे आउटसोर्स कर्मचारी

हिन्दुस्तान, देहरादून
share

देहरादून में आउटसोर्स कर्मचारी समान वेतन और नियमितीकरण की मांग को लेकर धरना दे रहे हैं। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा। धरने में शामिल विजय सिंह ने अपनी जान जोखिम में डालकर काम करने की कहानी सुनाई और सरकार से बेहतर सुरक्षा और वेतन की मांग की।

समान काम समान वेतन के लिए सड़क पर उतरे आउटसोर्स कर्मचारी

देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। समान काम के लिए समान वेतन, उपनल की तर्ज पर नियमितीकरण और आउटसोर्स व्यवस्था खत्म करने की मांग को लेकर आउटसोर्स कर्मचारी लामबंद हो गए हैं। प्रदेशभर के विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों ने दून में परेड ग्राउंड के बाहर फुटपाथ पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। कर्मचारियों ने चेताया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं की जातीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

धरने का आयोजन

मंगलवार सुबह कर्मचारी परेड ग्राउंड के बाहर फुटपाथ पर एकत्र हुए और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे कई सालों से सरकारी विभागों में सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन उन्हें बेहद कम वेतन दिया जा रहा है। सरकार उपनल कर्मचारियों को नियमित करने जा रही है, लेकिन आउटसोर्स कर्मचारियों की सुध नहीं ली जा रही है।संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि राज्य के विभिन्न विभागों में वर्षों से अल्प मानदेय पर काम कर रहे कर्मचारियों का शोषण हो रहा है। उपनल कर्मचारियों की तरह ही उन्हें समान काम का समान वेतन और सेवा सुरक्षा दी जानी चाहिए। दोपहर बाद मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के रूप में दलवीर दानू धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन कर्मचारी अपनी मांगों पर अड़े रहे। कर्मचारियों ने दोटूक कहा कि जब तक सरकार की ओर से ठोस लिखित आश्वासन नहीं मिल जाता, तब तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।

प्रदर्शन में शामिल लोग

धरने में अध्यक्ष मंगलेश लखेड़ा, महामंत्री पान सिंह चिलवाल, उपाध्यक्ष मुदित दुर्गापाल, शंकर सिंह, संयोजक राकेश सिंह चौहान, संगठन मंत्री उमेश बिनवाल, मंत्री वेद प्रकाश, राहुल सिंह नेगी, रणवीर लाल, दीपक पंत, पंकज उनियाल, चंद्रशेखर पनेरू, जितेंद्र सजवाण, विपिन रावत, रविंद्र और त्रिलोक सिंह समेत विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि शामिल रहे।

जीवित रहने की कहानी

शरीर के यह घाव पूछ रहे सवाल... हमारी जिंदगी का मोल क्या?

धरना स्थल पर ऊर्जा निगम के सकलाना क्षेत्र में लाइनमैन के पद पर तैनात विजय सिंह जब अपनी पुरानी फोटो एलबम लेकर पहुंचे, तो वहां मौजूद हर शख्स का दिल पसीज गया। एलबम में विजय की तब की तस्वीरें थीं, जब बिजली की लाइन पर काम करते वक्त वे हाईटेंशन करंट की चपेट में आ गए थे। विजय धरना स्थल पर लोगों को अपने शरीर पर मौजूद करंट के गहरे और खौफनाक निशान दिखा रहे थे, जो उस भयावह हादसे की गवाही दे रहे हैं। रुंधे गले से विजय ने बताया कि वर्ष 2022 में लाइन पर काम करते समय करंट लगा था। डेढ़ महीने आईसीयू में जिंदगी और मौत से जंग लड़ी। भारी कर्जा लेकर इलाज कराया, तब कहीं जाकर जान बची। साल 2012 से ईमानदारी से सेवा दे रहा हूं, लेकिन इस जानलेवा जोखिम के बदले आज भी सिर्फ 15 हजार रुपये की मामूली नौकरी मिल रही है।

FAQs

✦कर्मचारी किस चीज की मांग कर रहे हैं?−
कर्मचारी समान वेतन, उपनल की तर्ज पर नियमितीकरण और आउटसोर्स व्यवस्था खत्म करने की मांग कर रहे हैं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसमान काम समान वेतन के लिए सड़क पर उतरे आउटसोर्स कर्मचारी