समाज पर आपत्तिजनक बोल वाले गाने का विरोध

हिन्दुस्तान, आगरा
Follow us on Google News
share

यूट्यूब पर प्रसारित गाने में आपत्तिजनक बोल के खिलाफ सविता-सैन समाज में विरोध है। सविता सैन महासभा ने पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन देकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। साइबर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सभी पदाधिकारियों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की है।

समाज पर आपत्तिजनक बोल वाले गाने का विरोध

यूट्यूब पर प्रसारित एक गाने में समाज पर कथित आपत्तिजनक बोल को लेकर सविता-सैन समाज में रोष है। सविता सैन महासभा उत्तर प्रदेश ने पुलिस कमिश्नर आगरा दीपक कुमार को ज्ञापन देकर निष्पक्ष साइबर जांच और कार्रवाई की मांग की थी। निर्देश पर एफआईआर दर्ज कर साइबर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। प्रदेश अध्यक्ष अरविंद मथुरिया, संरक्षक एड. बृजकिशोर ने अपलोडर, चैनल और निर्माण से जुड़े लोगों की भूमिका की जांच मांगी। संस्थापक राजू सविता ने पेशे को आपत्तिजनक ढंग से प्रस्तुत करने की बात कही। महानगर अध्यक्ष राजीव सविता, पवन सिंह ने निष्पक्ष जांच की मांग की। पार्षद अरविन्द मथुरिया, चंद्रभान समाधिया, संजीव मथुरिया, सुलेखा श्रीवास्तव, नरेंद्र कुमार आर्य, मनीष सैन, गिर्राज सविता, राजेश कुमार सेन, गोपाल सेन, विजय सविता, सतीश सविता, कन्हैया लाल सविता, कृष्ण कुमार सिंह, जितेंद्र सविता आदि मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसमाज पर आपत्तिजनक बोल वाले गाने का विरोध