अंकित हत्याकांड के साजिशकर्ताओं की जड़ों तक पहुंचे पुलिस

हिन्दुस्तान, शामली
Follow us on Google News
share

बाबरी। हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या को लेकर पंचायत की बैठक हुई। भाकियू के अध्यक्ष नरेश टिकैत और जाट महासभा के मनु चौधरी ने हत्याकांड की निष्पक्ष जांच की मांग की। पुलिस की कार्रवाई पर चर्चा हुई, जबकि परिवार को मुआवजा दिलाने की बात उठी। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।

अंकित हत्याकांड के साजिशकर्ताओं की जड़ों तक पहुंचे पुलिस

बाबरी। हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड को लेकर गुरुवार की शाम को बंतीखेड़ा में ग्रामीणों की पंचायत आयोजित हुई। पंचायत में भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बालियान खाप के चौधरी नरेश टिकैत, जाट महासभा के अध्यक्ष मनु चौधरी आदि ने भाग लिया। पंचायत में पुलिस की अब तक की कार्रवाई पर संतोष जताया, लेकिन इस हत्याकांड की जड़ तक जाकर साजिशकर्ताओं पर शिकंजा कसने की मांग की गयी।

पंचायत की बैठक

नरेश टिकैत ने इस मामले में शुक्रवार में भी गांव में खाप चौधरियों की बैठक बुलाकर उसने आगे की कार्रवाई तय करने की बात कही। अंकित बालियान के पिता सतबीर सिहं फौजी ने गुरुवार की शाम को गांव में पंचायत बुलाई थी। पंचायत में भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बालियान खाप के चौधरी जाट महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनु चौधरी, प्रभात मलिक, आशीष चौधरी और विदेश मलिक समेत अन्य लोग भी पहुंचे। पंचायत में मुआवजे की मांग भी कुछ लोगों ने रखी। यह भी पता लगा है कि हरियाणा पुलिस इस मामले में यूपी पुलिस का अपेक्षित सहयोग नहीं कर रही है। इस संबंध में हरियाणा के मुख्यमंत्री से मिलने पर भी विचार किया गया। साथ ही पीड़ित परिवार को अधिक से अधिक मुआवजा दिलाने की मांग उठाई गई। लोगों ने कहा कि अंकित ही परिवार का पालन-पोषण करने वाला था, इसलिए परिवार को आर्थिक मदद मिलनी चाहिए। इसके बाद चौधरी नरेश टिकैत ने पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का गठन किया। वह प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों के साथ अलग कमरे में गए और काफी देर तक बंद कमरे में वार्ता की। इस दौरान अंकित हत्याकांड में आगे की रणनीति और कार्रवाई को लेकर विचार-विमर्श किया गया। वार्ता के बाद भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने बताया कि शुक्रवार शाम पांच बजे सभी खाप चौधरियों की बैठक बुलाई गई है। बैठक में अंकित हत्याकांड को लेकर आगे की रणनीति और निर्णय पर चर्चा की जाएगी। जाट महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनु चौधरी ने भी बताया कि शुक्रवार को खाप चौधरियों की बैठक में पूरे मामले को रखा जाएगा। इसके बाद सभी की सहमति से आगे का निर्णय लिया जाएगा। पंचायत में मौजूद लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच और वांछित आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। उधर एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि पुलिस लगातार दबिश दे रही है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

पिता बोले- सभी दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई

सत्यापन और न्याय की मांग

अंकित के पिता सतबीर सिंह फौजी ने कहा कि उनके बेटे की बेरहमी से हत्या की गई। उसे 18 गोलियां मारी गई थीं। घटना में शामिल सभी दोषियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। पंचायत में लोगों ने वांछित आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग की।

सामान्य प्रश्न

✦अंकित बालियान की हत्या कब हुई थी?−
अंकित बालियान हत्याकांड पर पंचायत की बैठक गुरुवार को आयोजित हुई थी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsअंकित हत्याकांड के साजिशकर्ताओं की जड़ों तक पहुंचे पुलिस