स्वास्थ्य कर्मियों ने ली रोगमुक्त फरीदपुर की शपथ
फरीदपुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर संचारी रोगों की रोकथाम के लिए अभियान शुरू हुआ। डॉ. अनुराग गौतम के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग ने 1 से 31 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान का समर्थन किया। चिकित्सकीय टीम घर-घर जाकर जागरूकता फैलाएगी और रोगों की पहचान कर उपचार की सुविधा प्रदान करेगी।

फरीदपुर। संचारी रोगों की रोकथाम के लिए बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरीदपुर में संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ किया गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनुराग गौतम के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने और क्षेत्र को संचारी रोगों से मुक्त बनाने की शपथ ली। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनुराग गौतम ने बताया कि शासन के निर्देश पर प्रदेशभर में एक से 31 अक्टूबर तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत 12 से 31 अक्टूबर तक सघन दस्तक अभियान भी संचालित होगा। स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर पहुंचकर लोगों को संचारी रोगों से बचाव के प्रति जागरूक करेंगी और संभावित मरीजों को चिह्नित कर उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित कराएंगी।कार्यक्रम
में डॉ.धर्मेंद्र कुमार खंड कार्यक्रम प्रबंधक अनुराग शर्मा, सहायक समीक्षा अधिकारी विनीत कुमार, खंड सामुदायिक प्रक्रिया प्रबंधक अनुपम कुमार सहित डॉ. जीए राही और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

