खुशी को मिलेगा सीएम बाल सेवा योजना का लाभ
अम्बेडकरनगर में दो बच्चियों, खुशी और राधा, को माता-पिता की मृत्यु के बाद ननिहाल में शरण लेनी पड़ी। नाना की देखरेख में रहते हुए, उन्हें मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत प्रति माह 2500 रुपए की आर्थिक सहायता मिलेगी। योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट का सत्यापन किया गया है।

अम्बेडकरनगर, संवाददाता। माता पिता की मौत हो गई है। दो बच्चियों को ननिहाल में शरण लेनी पड़ी है। वहां भी नानी का इंतकाल हो चुका है। नाना के संरक्षण में पल रहीं बच्चियों खुशी और राधा को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना का लाभ मिलेगा। योजना के तहत लालन पालन के लिए प्रतिमाह 2500 रुपए मिलेगा। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि खुशी कुमारी निवासी ग्राम इस्माइलपुर पेठिया परगना व तहसील टांडा अपनी छोटी बहन राधा के साथ मामा के घर पर रहती है। उसकी माता किरन का डिलेवरी के दौरान मौत हो चुकी है। उसकी नानी की मृत्यु हो गई है।
खुशी ने आर्थिक सहायता दिलाने की प्रार्थना पत्र दिया था। जिसके संदर्भ में खुशी से डॉक्यूमेंट प्राप्त कर मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य के तहत आवेदन का ब्लाक स्तर से सत्यापन कराया गया। सत्यापन के बाद योजना का लाभ देने का डीएम की संस्तुति के बाद प्रोबेशन विभाग के मुख्यालय भेज दिया गया है। बताया कि योजना में प्रति माह 2500 रुपए की धनराशि खाते में भेजी जाएगी।


