अभिविन्यास कार्यक्रम में छात्रों को दी गई जानकारी
हिन्दुस्तान, आगरा
आगरा कॉलेज के शिक्षा संकाय में अभिविन्यास कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य प्रो. सीके गौतम और अन्य शिक्षकों की उपस्थिति में मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके हुई। छात्र एवं शिक्षकों ने वार्षिक गतिविधियों की जानकारी साझा की।

शिक्षा संकाय आगरा कॉलेज में अभिविन्यास कार्यक्रम का आयोजन हुआ। शुभारंभ प्राचार्य प्रो. सीके गौतम, उप प्राचार्य प्रो. पीबी झा, प्रो. वीके सिंह, प्रो. एसके पाण्डेय, डॉ. रमा सिसोदिया ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। छात्राध्यापिका एवं छात्राध्यापकों ने वार्षिक गतिविधियों की जानकारी दी। इस मौके पर डॉ. प्रीती माहेश्वरी, डॉ. ममता सिंह, दीक्षा शर्मा, डॉ. प्रिया कुलश्रेष्ठ, श्वेता पचौरी, बृजेश सिंह, डॉ. रंजना, आनंद शर्मा, डॉ. कल्पना शर्मा, राज प्रकाश सक्सेना मौजूद रहे।


