गोद लिए गए विद्यालयों को निपुण बनाने का किया आह्वान
जमानियां में 'निपुण बनाओ' अभियान के तहत गोद लिए गए विद्यालयों के प्रमुखों और शिक्षकों का एक दिवसीय ओरियंटेशन कार्यक्रम हुआ। 50 विद्यालयों को गोद लिया गया है और 5/6 अक्टूबर को कक्षा एक और दो का बेसलाइन असेसमेंट होगा। जुलाई में शिक्षण कार्य योजना के तहत सभी बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित करने की दिशा में काम किया जाएगा।

जमानियां, हिन्दुस्तान संवाद। बीआरसी पर कैच अप कराओ निपुण बनाओ अभियान के तहत गोद लिए गए विद्यालयों के प्रमुखों और शिक्षकों का एक दिवसीय ओरियंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ब्लॉक के 50 विद्यालयों को अकादमिक रिसोर्स पर्सन द्वारा गोद लिया गया है जिनको आगामी निपुण असेसमेंट टेस्ट में निपुण बनाए जाने का लक्ष्य दिया गया है। इस अवसर पर एआरपी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि आगामी 5/6 अक्टूबर को कक्षा एक और दो के बच्चों का बेसलाइन असेसमेंट होगा, उसके बाद एक और दो नवंबर को एंड्लाइन आकलन किया जाएगा। जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में ये शिक्षण कार्य योजना पर कार्य किया जा रहा है।
इस दौरान संबंधित विद्यालयों को बच्चों के शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। इस ओरियंटेशन कार्यक्रम के दौरान सेंट्रल स्क्वायर फाउंडेशन के सौरभ कुमार सिंह, सुरेन्द्र नाथ सिंह अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ, प्रेम कुमार यादव, मनोज कुमार पाण्डेय, अखिलेश गिरी, सुरेश कुमार, उत्तम चंद्र मिश्रा, शादी शेखर उपाध्याय, ओमप्रकाश, गुंजन मिश्रा, अनीता यादव, मनीष सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

