एमडीडीएम में छात्राओं के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
मुजफ्फरपुर के एमडीडीएम कॉलेज में एनएसएस के नव नामांकित स्वयंसेवकों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम हुआ। इसमें स्वयंसेवकों को एनएसएस के उद्देश्यों और लाभों के बारे में जानकारी दी गई। प्राचार्य प्रो. अलका जायसवाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की, और डॉ. शगुफ्ता नाज ने नियमितता और अनुशासन का महत्व बताया।

मुजफ्फरपुर। एमडीडीएम कॉलेज में मंगलवार को एनएसएस के नव नामांकित स्वयंसेवकों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम हुआ। स्वयंसेवकों को एनएसएस के उद्देश्यों, लाभों तथा विभिन्न प्रकार के सेवा एवं प्रशिक्षण शिविरों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम प्राचार्य प्रो. अलका जायसवाल के संरक्षण में संपन्न हुआ। एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. शगुफ्ता नाज ने छात्राओं को जीवन में नियमितता, अनुशासन अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में साहिबा, घुंघट, आस्था, सुप्रिया, अन्नुप्रिया, तान्या, सृष्टि, शिवानी, खुशी आदि उपस्थित रहीं।


