पाठ्यक्रम, परीक्षा और सुविधाओं की दी जानकारी

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

प्रयागराज में मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में नव प्रवेशी छात्रों के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यवाहक निदेशक प्रो. एमएम गोरे ने विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ पढ़ाई करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को संस्थान की सुविधाओं और वातावरण से परिचित कराना था।

पाठ्यक्रम, परीक्षा और सुविधाओं की दी जानकारी

प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) इलाहाबाद में नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया। एमपी हाल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यवाहक निदेशक प्रो. एमएम गोरे ने किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा के साथ व्यक्तित्व, नेतृत्व क्षमता, रचनात्मकता और नवाचार विकसित करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, समयबद्धता और सकारात्मक सोच के साथ पढ़ाई शुरू करने का आह्वान किया।डीन एकेडमिक प्रो. नीरज त्यागी ने विद्यार्थियों को अकादमिक कार्यालय की कार्यप्रणाली, पाठ्यक्रम, परीक्षा व्यवस्था, उपस्थिति और शैक्षणिक नियमों की जानकारी दी। अधिष्ठाता योजना एवं विकास प्रो. नरेश कुमार ने संस्थान की आधारभूत, शैक्षणिक और अनुसंधान सुविधाओं से अवगत कराया।

विभिन्न विभागों के अध्यक्षों और अधिष्ठाताओं ने विभागों के पाठ्यक्रम, प्रयोगशालाओं, शोध गतिविधियों और विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध अवसरों की जानकारी साझा की। कार्यक्रम का उद्देश्य नव प्रवेशियों को संस्थान के वातावरण और व्यवस्थाओं से परिचित कराना था।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपाठ्यक्रम, परीक्षा और सुविधाओं की दी जानकारी