दीक्षारंभ में नवप्रवेशित इंजीनियरिंग विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी विभाग में पहले वर्ष के छात्रों के लिए दीक्षारंभ अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कुलपति प्रो. केपी सिंह ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और छात्रों को विभिन्न विषयों में मदद देने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही विश्वविद्यालय की सुविधाओं और छात्रवृत्ति की जानकारी भी दी गई।

दीक्षारंभ में नवप्रवेशित इंजीनियरिंग विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र

एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए गुरुवार को दीक्षारंभ अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कुलपति प्रो. केपी सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ‎कुलपति ने विद्यार्थियों को मेंटर-मेंटी संबंध मजबूत बनाने, स्क्रीन टाइम कम करने, खेलों में भाग लेने और सहपाठियों की मदद करने के लिए प्रेरित किया। विभाग की डीन प्रो. अर्चना गुप्ता ने विश्वविद्यालय की सुविधाओं, संसाधनों और अवसरों की जानकारी देते हुए रोबोटिक्स, साइबर सुरक्षा, एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग व शोध पर जोर दिया। स्पोर्ट्स काउंसिल के सचिव प्रो. एसएस बेदी ने खेल सुविधाओं और शारीरिक फिटनेस की जानकारी दी।

सीएसआईटी विभागाध्यक्ष एवं डीएसडब्ल्यू प्रो. विनय ऋषिवाल ने विद्यार्थियों के समग्र विकास और सकारात्मक वातावरण पर प्रकाश डाला। आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति व वित्तीय सहायता की जानकारी भी दी गई। मुख्य प्रॉक्टर प्रो. रविंद्र सिंह ने अनुशासन, विश्वविद्यालय नियमों और छात्राओं की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। संचालन डॉ. प्रीति यादव ने किया। डॉ. इरम नईम ने आभार व्यक्त किया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsदीक्षारंभ में नवप्रवेशित इंजीनियरिंग विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र