एमएससी जैव प्रौद्योगिकी के प्रथम बैच का ओरिएंटेशन कार्यक्रम हुआ
हिन्दुस्तान, बरेली
बरेली कॉलेज में एमएससी बायोटेक्नोलॉजी के नए सत्र का ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। 33 विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए प्राचार्य और विभिन्न शिक्षकों ने पाठ्यक्रम की विशेषताओं और करियर संभावनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम मां सरस्वती की पूजा से प्रारंभ हुआ, जिसमें विद्यार्थियों को परिश्रम और अनुशासन का महत्व बताया गया।

बरेली। बरेली कॉलेज में एमएससी बायोटेक्नोलॉजी के प्रथम बैच के नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम किया गया। नए सत्र में शुरू हुए इस पाठ्यक्रम में 33 सीटों पर प्रवेश हुआ है। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन एवं वंदना से हुआ। प्राचार्य प्रो. ओपी राय, उप प्राचार्य प्रो. वंदना शर्मा सहित विभिन्न विभागों के शिक्षक मौजूद रहे। विभाग प्रभारी प्रो. तृप्ता वर्मा ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए पाठ्यक्रम की विशेषताओं और विभाग की उपलब्धियों की जानकारी दी। प्राचार्य ने विद्यार्थियों को परिश्रम, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया। डॉ. आलोक खरे, डॉ. शालिनी नागाइच, डॉ. संजीव कुमार और डॉ. मोलिना बिंदल ने जैव प्रौद्योगिकी में करियर की संभावनाओं, प्रयोगशाला सुविधाओं और रोजगार के अवसरों की जानकारी दी।


