कैंब्रिज बीएड कॉलेज में ओरिएंटेशन कार्यक्रम
हिन्दुस्तान, रांची
अनगड़ा में कैंब्रिज इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर्स एजुकेशन ने 2026-28 बैच के प्रशिक्षुओं के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. रविन्द्र कुमार ने छात्रों को संस्थान के नियम, अनुशासन, और परीक्षा प्रणाली की जानकारी दी, और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया।

अनगड़ा, प्रतिनिधि। कैंब्रिज इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर्स एजुकेशन, अनगड़ा में सोमवार को बीएड सत्र 2026-28 में नवनामांकित प्रशिक्षुओं के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। संस्थान के प्राचार्य डॉ. रविन्द्र कुमार ने प्रशिक्षु विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए संस्थान के नियम, अनुशासन, परीक्षा प्रणाली और प्रशिक्षण के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में संस्थान के को-ऑर्डिनेटर संजीव तिवारी, डॉ. सत्येश कुमार सिंह, विकास कुमार विक्की समेत शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी मौजूद थे।

