Kashipur News: कॉलेज में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी

हिन्दुस्तान, काशीपुर
Follow us on Google News
share

Kashipur News: काशीपुर में बीकॉम प्रथम सेमेस्टर के छात्रों के लिए इंडक्शन और ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य ने शैक्षणिक व्यवस्था और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी। महिला प्रकोष्ठ ने लैंगिक उत्पीड़न की रोकथाम अधिनियम-2013 के बारे में बताया। छात्रों को छात्रवृत्ति और राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अवसरों की भी जानकारी दी गई।

Kashipur News: कॉलेज में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी

Kashipur News: काशीपुर। एनईपी और आईक्यूएसी की ओर से आयोजित इंडक्शन एंड ओरिएंटेशन कार्यक्रम के दूसरे दिन बीकॉम प्रथम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं को कॉलेज में उपलब्ध सुविधाओं और शैक्षणिक व्यवस्था की जानकारी दी गई। गुरुवार को प्राचार्य प्रो. सुमिता श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को शैक्षणिक व्यवस्था एवं उपलब्ध सुविधाओं से अवगत कराया। महिला प्रकोष्ठ एवं आंतरिक परिवाद समिति के विशेष इंडक्शन सत्र में डॉ. रुचि कुलश्रेष्ठ ने महिलाओं के लैंगिक उत्पीड़न की रोकथाम, प्रतिषेध एवं निवारण अधिनियम-2013 के प्रावधानों, शिकायत प्रक्रिया और विद्यार्थियों के अधिकारों की जानकारी दी। डॉ. आकाश चंद्र मिश्रा ने कॉलेज की विभिन्न सुविधाओं, आईक्यूएसी, एनसीसी, एनएसएस, छात्र क्लबों और विद्यार्थी सहायता सेवाओं के बारे में बताया।

डॉ. भानु प्रताप गौतम ने छात्रवृत्ति और विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। एनईपी समन्वयक डॉ. विवेक केडिया ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, उसके शैक्षणिक ढांचे और उपलब्ध अवसरों से अवगत कराया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़काशीपुरKashipur News: कॉलेज में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी