अपना दल कमेरावादी की मजबूती पर चर्चा
By Newswrap
हिन्दुस्तान, वाराणसीरोहनिया (वाराणसी) में राजातालाब स्थित लॉन में अपना दल (कमेरावादी) की बैठक हुई, जिसमें संगठनीक मजबूती पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष संजय सिंह पटेल की उपस्थिति में भैयालाल पटेल को सेवापुरी इकाई का अध्यक्ष चुना गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

रोहनिया (वाराणसी)। राजातालाब स्थित एक लॉन में अपना दल (कमेरावादी) के सदस्यों की बैठक में सांगठनिक मजबूती पर बल दिया गया। जिलाध्यक्ष संजय सिंह पटेल की मौजूदगी में कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। इस दौरान भैयालाल पटेल को सेवापुरी इकाई का अध्यक्ष चुना गया। इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधेश्याम पटेल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रामलाल पटेल, किसान मंच के प्रदेश अध्यक्ष राजेश पटेल (प्रधान), प्रदेश महासचिव योगीराज सिंह पटेल, वाराणसी मंडलाध्यक्ष उमेश चंद्र, प्रेमचंद पटेल सहित कई लोग उपस्थित रहे। नवनिर्वाचित सेवापुरी इकाई अध्यक्ष ने संगठन की नीतियां जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प किया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


