कमलाकांत बने भाजपा के युवा प्रकोष्ठ प्रभारी
By Newswrap
हिन्दुस्तान, समस्तीपुरउजियारपुर में भाजपा ने संगठनात्मक बदलाव करते हुए चन्दन कुमार मिश्रा को उजियारपुर मध्य मंडल का प्रभारी बनाया। कमलाकांत राय को उजियारपुर दक्षिणी मंडल से हटाकर समस्तीपुर दक्षिणी जिला का युवा मोर्चा प्रभारी नियुक्त किया गया। कार्यकर्ताओं ने इन नियुक्तियों का स्वागत करते हुए पार्टी के संगठन में मजबूती की आशा जताई।

उजियारपुर। भाजपा समस्तीपुर दक्षणी में संगठनात्मक बदलाव किया गया है। इसमे चन्दन कुमार मिश्रा को उजियारपुर उत्तरी मंडल से हटाकर उजियारपुर मध्य मंडल का प्रभारी बनाया गया है। जबकि कमलाकांत राय को उजियारपुर दक्षिणी मंडल से हटाकर समस्तीपुर दक्षिणी जिला के युवा मोर्चा प्रभारी बनाया गया है। इस बदलाव पर हर्ष जाहिर करते हुए चंदन मिश्रा सहित पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने कहा की इस नियुक्ति से पार्टी का युवा मोर्चा के संगठन को कुशल मार्गदर्शन से मजबूती मिलेगा।


