ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशOptical Illusion: 'तस्वीर में लड़की नजर आई क्या?' दाढ़ी वाले शख्स की फोटो कर देगी हैरान

Optical Illusion: 'तस्वीर में लड़की नजर आई क्या?' दाढ़ी वाले शख्स की फोटो कर देगी हैरान

Optical Illusion: इसका जवाब हम आपको देते हैं। पहले इस तस्वीर को जरा करीब से देखिए और दाढ़ी वाले शख्स की नाक पर गौर कीजिए। यहां आपको नजर आएगा कि एक लड़की दूसरी तरफ चेहरा कर बैठी हुई है।

Optical Illusion: 'तस्वीर में लड़की नजर आई क्या?' दाढ़ी वाले शख्स की फोटो कर देगी हैरान
Nisarg Dixitलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीTue, 31 Jan 2023 01:43 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

ब्रेन टीजर किसे पसंद नहीं होते। इसलिए हम भी पाठकों की पसंद का ध्यान रखते हुए हैरान करने वाली एक नई तस्वीर के साथ मौजूद हैं। पिछली बार की तरह इसबार भी टास्क एकदम सिंपल है। कलाकार की कलाकारी यानी इस तस्वीर में छिपी एक लड़की को खोजना है। ध्यान रहे, यह फोटो सिर्फ एक श्कश की नहीं है। इसमें पेड़ भी है और पहाड़ भी हैं।

ब्रेनडेन नाम की वेबसाइट पर प्रकाशित इस तस्वीर का नाम 'Spirit of the Woods' है, जिसे स्विस कलाकार सैंड्रो डेल प्रीट ने तैयार किया है। दूर से देखने पर इस फोटो में आपको एक शख्स नजर आएगा। जब आप इसे और करीब से देखेंगे, तो आपको पेड़ और पहाड़ भी दिख जाएंगे पर शायद लड़की नजर ना आए।

खैर कोई बात नहीं परेशान ना हों। इसका जवाब हम आपको देते हैं। पहले इस तस्वीर को जरा करीब से देखिए और दाढ़ी वाले शख्स की नाक पर गौर कीजिए। यहां आपको नजर आएगा कि एक लड़की दूसरी तरफ चेहरा कर बैठी हुई है। अगर इस तस्वीर ने आपको भी सोचने पर मजबूर किया हो, तो शेयर करें अपने परिवार और दोस्तों के साथ और पूछें 'तस्वीर में लड़की दिखी क्या?'

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें