सीजेपी नेताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ विपक्ष एकजुट

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

सीजेपी नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद विपक्षी नेताओं ने उनकी तत्काल रिहाई की मांग की। राहुल गांधी, ममता बनर्जी समेत कई नेताओं ने जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन के अधिकार का समर्थन किया और कार्रवाई को लोकतंत्र तथा युवाओं की आवाज दबाने की कोशिश बताया। डी राजा, मनोज झा, महुआ मोइत्रा, आदित्य ठाकरे और पिनराई विजयन ने भी विरोध जताया।

सीजेपी नेताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ विपक्ष एकजुट

सीजेपी नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के खिलाफ विपक्ष एकजुट हो गया है। विपक्षी नेताओं ने सरकार पर प्रदर्शन करने के अधिकार को सीमित करने का आरोप लगाते हुए दोनों की तत्काल रिहाई की मांग की है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन कोई अपराध नहीं है। इसके लिए युवाओं को जेल में डालना कायरता है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि जंतर-मंतर भारत के लोगों का है और इसे वापस हासिल करने का संकल्प जताया। इसी तरह तृणमूल कांग्रेस (ममता गुट) की प्रमुख ममता बनर्जी ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि हमने और हमसे पहले की कई पीढ़ियों ने अपने लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए मजबूती से लड़ाई लड़ी है। हमें यह लड़ाई जारी रखनी होगी। मैं सीजेपी के आशुतोष और सौरव की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा करती हूं। यह हम सभी के लिए एकजुट होकर अपने लोकतंत्र की रक्षा करने का संकल्प लेने और उसके लिए खड़े होने का समय है। उन्होंने इस कार्रवाई को एक पूरी पीढ़ी को डराने और उसकी आवाज दबाने की कोशिश बताया। बनर्जी ने कहा, यह अस्वीकार्य है। इसके अलावा तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल, राकांपा की सांसद सुप्रिया सुले ने इसका विरोध किया है।

ये भी पढ़ें: आप खबरें

नेताओं ने कार्रवाई पर जताया विरोध

कोट..

जंतर-मंतर को अभी तक आधिकारिक प्रदर्शन स्थल का दर्जा प्राप्त था। वहां कथित अतिक्रमण के आरोप में दास और रांका को हिरासत में भेजना उत्पीड़न के समान है।

डी राजा, महासचिव, भाकपा

कार्यकर्ताओं पर क्या आरोप लगे हैं? सच कहूं तो केंद्र सरकार की यह कार्रवाई अविश्वसनीय और बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। जंतर-मंतर जनता का है। प्रदर्शन के अधिकार का सम्मान होना चाहिए।

मनोज झा, सांसद, राजद

विरोध प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर में प्रवेश करने को आपराधिक कृत्य नहीं माना जा सकता। शीर्ष कोर्ट को इस मामले का संज्ञान लेना चाहिए।

महुआ मोइत्रा, सांसद, टीएमसी

युवाओं द्वारा शुरू की गई लोकतंत्र बचाने की लड़ाई जारी रहेगी। जिस आरोप में दोनों युवाओं को जेल भेजा गया वो समझ से परे है।

आदित्य ठाकरे, नेता, शिवसेना (यूबीटी)

केंद्र सरकार ने दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन के लिए निर्धारित स्थल को छीन लिया है, लोगों को इसे वापस हासिल करना चाहिए।

पिनराई विजयन, पूर्व सीएम, केरल

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦राहुल गांधी ने जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन के बारे में क्या कहा?−
उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन कोई अपराध नहीं है और इसके लिए युवाओं को जेल में डालना कायरता है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसीजेपी नेताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ विपक्ष एकजुट