ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशOpinion Poll: मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में कांटे की टक्कर, राजस्थान-तेलंगाना में कांग्रेस आगे

Opinion Poll: मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में कांटे की टक्कर, राजस्थान-तेलंगाना में कांग्रेस आगे

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले सी-वोटर के नवंबर के दूसरे हफ्ते के ओपिनियन पोल में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की टक्कर होगी जबकि राजस्थान और तेलंगाना में कांग्रेस सत्ता में आती...

Opinion Poll: मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में कांटे की टक्कर, राजस्थान-तेलंगाना में कांग्रेस आगे
हिटी,नई दिल्ली। Sat, 10 Nov 2018 08:42 AM
ऐप पर पढ़ें

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले सी-वोटर के नवंबर के दूसरे हफ्ते के ओपिनियन पोल में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की टक्कर होगी जबकि राजस्थान और तेलंगाना में कांग्रेस सत्ता में आती दिखाई दे रही है। 

पूर्वोत्तर के राज्य में मिजोरम में कांग्रेस पार्टी इस बार सत्ता से बाहर हो सकती है। भावी मुख्यमंत्रियों को लेकर जनता की राय में राजस्थान में सचिन पायलट, मध्य प्रदेश में ज्योतिरादित्य सिंधिया, छत्तीसगढ़ में रमन सिंह, तेलंगाना में के चंद्रशेखर राव और मिजोरम में ललथनहवला अन्य सभी संभावित नामों पर भारी पड़े हैं।

एक अक्टूबर से आठ नवंबर के बीच कराए गए इस सर्वे में कांग्रेस को मिजोरम को छोड़कर सभी राज्यों में आगे बढ़ता दिखाया गया है, जबकि भाजपा के हाथ से मध्य प्रदेश व राजस्थान खिसकते दिखाए गए हैं।

मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में कड़ी टक्कर

सर्वे में मध्य प्रदेश में 230 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस को 116 व भाजपा को 107 सीटें मिलती दिखाई गई हैं। राजस्थान की 200 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस को 145 व भाजपा को 55 सीटें और छत्तीसगढ़ में 90 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस को 41 और भाजपा को 43 सीटें मिलती दिखाई गई हैं। तेलंगाना में टीआरएस के हाथ से सत्ता खिसक रही है। वहां 119 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस को कांग्रेस गठबंधन को 64 और टीआरएस को 42 सीटें मिलती बताई गई हैं। मिजोरम में 40 सदस्यीय विधानसभा में विपक्षी मिजो नेशनल फ्रंट को 17, कांग्रेस को 12, जेडपीएम गठबंधन को 9 और अन्य को दो सीटें बताई गई हैं। 

सर्वे में राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 67848 लोगों की राय ली गई। 

ये भी पढ़ें: जानिए, लोकसभा चुनाव बिहार में किन बड़े नेताओं, मंत्रियों के कट सकते हैं टिकट

मध्य प्रदेश मत प्रतिशत सीटें 

कांग्रेस    42.3 116

भाजपा  41.5 107

अन्य 16.2 07 

(कुल सीटें - 230 ) 

मुख्यमंत्री के तौर पर पसंद

ज्योतिरादित्य सिंधिया - 41.6

शिवराज सिंह चौहान 37.4

कमलनाथ 8.7

अन्य 12.3 फीसदी 

सिर्फ दो के बीच मुकाबला हो तो 

ज्योतिरादित्य सिंधिया - 51.3

शिवराज सिंह चौहान 43.1 फीसदी 

 

राजस्थान  मत प्रतिशत सीट

कांग्रेस 47.9 145

भाजपा      39.7 55

अन्य 12.3 00

( कुल सीट 200 )

 

मुख्यमंत्री के तौर पर पसंद

सचिन पायलट 38.7

वसुंधरा राजे 22.7

अशोक गहलोत 20.5

अन्य 18.1

 

मुख्यमंत्री के तौर पर पसंद ( सिर्फ दो के बीच )

सचिन पायलट 50.6

वसुंधरा राजे 31.9

 

 

छत्तीसगढ़ मत प्रतिशत सीट 

कांग्रेस 42.2 41

भाजपा 41.6 43

अन्य 16.2 06

(कुल सीट 90 ) 

 

मुख्यमंत्री के तौर पर पसंद

रमन सिंह 36.2

अजीत जोगी 20.1

टीएस सिंहदेव 18.9

अन्य 24.8

 

अगर दो के बीच मुकाबला हो तो 

रमन सिंह 45.3

अजीत जोगी 35.1

 

 

 

तेलंगाना मत प्रतिशत  सीटें 

कांग्रेस 33.9 64

टीआरएस 29.4 42

भाजपा 13.5 04

अन्य 23.2 09

( कुल सीट - 119 ) 

मुख्यमंत्री के तौर पर पसंद

के चंद्रशेखर राव 42.9

के जना रेड्डी 22.6

रेवंथ रेड्डी 7.2

अन्य 27.3

 

मिजोरम मत प्रतिशत सीट

कांग्रेस 29.4 12

एमएनएफ 33.1 17

जेडपीएम 27.4 09

अन्य 10.1 02

( कुल सीट 40 )

 

मुख्यमंत्री के तौर पर पसंद

ललथन हवला 27.3

जोरामथंगा 25.4

लालदुहोमा 24.6

अन्य 22.7

 

सिर्फ दो के बीच मुकाबला हो तो 

ललथन हवला 33.8

जोरामथंगा 30.1

ये भी पढ़ें: विधानसभा चुनाव: चुनाव आयोग ने इस तारीख तक एग्जिट पोल देने पर लगाई रोक

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें