Operation Sunrise Armies of India Myanmar target North East militants in coordinated operation ‘ऑपरेशन सनराइज’ भारत-म्यांमार की सेना ने पूर्वोत्तर के उग्रवादियों को बनाया निशाना, India News in Hindi - Hindustan
Hindi NewsIndia NewsOperation Sunrise Armies of India Myanmar target North East militants in coordinated operation

‘ऑपरेशन सनराइज’ भारत-म्यांमार की सेना ने पूर्वोत्तर के उग्रवादियों को बनाया निशाना

भारत और म्यांमार की सेनाओं ने मणिपुर, नगालैंड और असम में सक्रिय विभिन्न उग्रवादी समूहों को निशाना बनाते हुए बड़ी कार्रवाई की। इसमें दोनों ने अपने-अपने सीमावर्ती क्षेत्रों में 16 मई से तीन हफ्ते तक...

एजेंसी नई दिल्लीSun, 16 June 2019 10:19 PM
share Share
Follow Us on
‘ऑपरेशन सनराइज’ भारत-म्यांमार की सेना ने पूर्वोत्तर के उग्रवादियों को बनाया निशाना

भारत और म्यांमार की सेनाओं ने मणिपुर, नगालैंड और असम में सक्रिय विभिन्न उग्रवादी समूहों को निशाना बनाते हुए बड़ी कार्रवाई की। इसमें दोनों ने अपने-अपने सीमावर्ती क्षेत्रों में 16 मई से तीन हफ्ते तक साझा अभियान चलाया, जिसे ‘ऑपरेशन सनराइज’ नाम दिया गया। अभियान के दौरान कम से कम छह दर्जन उग्रवादियों को दबोच लिया गया और उनके कई ठिकाने तबाह कर दिए गए।

रक्षा सूत्रों ने रविवार को बताया कि ‘ऑपरेशन सनराइज 2’ का पहला चरण भारत-म्यांमार सीमा पर तीन महीने पहले चलाया गया था। इस दौरान पूर्वोत्तर स्थित उग्रवादी समूहों के कई ठिकानों को नष्ट कर दिया गया था। म्यामांर भारत के रणनीतिक पड़ोसियों में से एक है। उग्रवाद प्रभावित मणिपुर तथा नगालैंड सहित पूर्वोत्तर राज्यों से इसकी 1,640 किलोमीटर लंबी सीमा लगती है। 

ये संगठन बने निशाना
सूत्रों ने बताया कि 'ऑपरेशन सनराइज-2 के दौरान उग्रवादी समूहों के शिविरों को नष्ट करने के लिए दोनों देशों की सेनाओं ने एक-दूसरे का सहयोग किया। जिन उग्रवादी संगठनों को निशाना बनाया गया, उनमें कामतापुर लिबरेशन ऑर्गेनाइजेशन (केएलओ), एनएससीएन (खापलांग), उल्फा (1) और नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ बोडोलैंड (एनडीएफबी) शामिल हैं।

तीसरा चरण संभव
सूत्रों ने बताया कि दोनों देश खुफिया सूचनाओं और जमीनी स्थिति के आधार पर अभियान का तीसरा चरण भी शुरू कर सकते हैं। अभियान में भारतीय सेना के साथ ही असम राइफल्स के जवान भी शामिल थे।

इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।