कालीन कारखाने से चार बाल श्रमिक कराया मुक्त

हिन्दुस्तान, भदोही
Follow us on Google News
share

भदोही पुलिस और श्रम विभाग ने ऑपरेशन रक्षा के तहत बाल श्रम के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान चार बाल श्रमिकों को मुक्त किया गया। अभियान का उद्देश्य बाल श्रम और बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम है। पुलिस टीम ने संबंधित लोगों को जागरूक करते हुए आपातकालीन हेल्पलाइन की जानकारी भी दी।

कालीन कारखाने से चार बाल श्रमिक कराया मुक्त

भदोही, संवाददाता। ऑपरेशन रक्षा के तहत भदोही पुलिस एवं श्रम विभाग ने सोमवार को अभियान चलाया। इस दौरान चार बाल श्रमिकों को मुक्त कराया गया। साथ ही संबंधित को जमकर फटकार लगाया गया। सरकार की मंशा के अनुसार बचपन बचाओ अभियान के तहत सोमवार को बाल श्रम के विरुद्ध एक प्रभावी कार्रवाई की गई। ऑपरेशन रक्षा के तहत डीएम शैलेष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देश पर टीमों ने जांच अभियान चलाया। थाना एएचटीयू और श्रम विभाग की संयुक्त टीम ने शहर के काजीपुर स्थित कालीन बुनाई केंद्रों पर छापेमारी की। वहां से चार बाल/किशोर श्रमिकों को बाल श्रम से मुक्त कराया गया।

छापेमारी का मुख्य उद्देश्य बाल श्रम और बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम एवं जन-जागरूकता है। टीम द्वारा मौके पर उपस्थित लोगों को शासन द्वारा जारी आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की जानकारियां दीं। टीम में एएचटीयू थाना प्रभारी निरीक्षक इंद्र भूषण यादव, राम किशोर, उपासना, देवचन्द राम, अवनीश त्रिपाठी (श्रम प्रवर्तन अधिकारी, भदोही) इंद्रजीत तिवारी और वीरेंद्र यादव रहे। दावा किया गया कि आगे भी इस तरह का अभियान जिले में जारी रहेगा।बीडीएच 07: शहर के एक प्रतिष्ठान में सोमवार को जांच करती श्रम विभाग एवं पुलिस की टीम।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।