17 किलो गांजा के साथ तीन अंतरराज्यीय महिला तस्कर गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share

हाजीपुर जंक्शन पर जीआरपी और आरपीएफ ने संयुक्त रूप से नव निर्मित फुट ओवर ब्रिज के नीचे से 15 पॉलीथिन पैकेट में कुल 17.139 किलोग्राम गांजा के साथ तीन महिला तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिलाएँ उत्तर प्रदेश की निवासी हैं और उन पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

17 किलो गांजा के साथ तीन अंतरराज्यीय महिला तस्कर गिरफ्तार

हाजीपुर जंक्शन पर जीआरपी और आरपीएफ के द्वारा संयुक्त रूप ऑपरेशन नार्कोस अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान जीआरपी और आरपीएफ ने छापामारी कर हाजीपुर रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में नवनिर्मित फुट ओवर ब्रिज के नीचे से 15 पॉलीथिन पैकेट में कुल 17.139 किलोग्राम गांजा के साथ अंतरराज्यीय तीन महिला तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला तस्कर की पहचान तेतरी देवी पति स्व.सागर निषाद मलाई टोला तमकुही रोड, बगहा, सरतीमा देवी उर्फ अर्चना देवी एवं विमलावती देवी निवासी तमकुही रोड कुशीनगर उत्तर प्रदेश की बताई गई है। इस संबंध में जीआरपी प्रभारी थानाध्यक्ष एसआई आरिफ अली ने बताया कि शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर आरपीएफ हाजीपुर और जीआरपी हाजीपुर की संयुक्त टीम में शामिल एएसआई शालिनी गुप्ता ने छापेमारी की।

कार्रवाई के दौरान तीनों महिलाओं के पास से 15 पॉलीथिन पैकेट में कुल 17.139 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया। जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत करीब 8.50 लाख रुपये बताई जा रही है। मौके पर डीडी किट से जांच में गांजा होने की पुष्टि हुई। सभी 15 पैकेटों को पी-1 से पी-15 तक चिह्नित कर जब्त किया गया। पूछताछ में तीनों ने बताया कि वे गांजा खरीदकर तमकुही रोड, उत्तर प्रदेश ले जाकर तस्करी करती हैं। जीआरपी हाजीपुर थाना में एनडीपीएस एक्ट और बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर तीनों महिलाओं को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। -घनश्याम कुमार

सामान्य प्रश्न

✦किस अभियान के तहत हाजीपुर में कार्रवाई की गई?−
हाजीपुर में जीआरपी और आरपीएफ के द्वारा संयुक्त रूप से ऑपरेशन नार्कोस अभियान के तहत कार्रवाई की गई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia News17 किलो गांजा के साथ तीन अंतरराज्यीय महिला तस्कर गिरफ्तार