ऑपरेशन मुस्कान के तहत 27 लोगों को लौटाए गए मोबाइल, चेहरे पर लौटी मुस्कान

हिन्दुस्तान, गोड्डा
Follow us on Google News
share

गोड्डा पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत चोरी हुए 27 मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को लौटाए। हर महीने 25 तारीख को इस तरह का कार्यक्रम होता है। पुलिस अधीक्षक ने लाभुकों को फोन सौंपते हुए कहा कि सीईआईआर पोर्टल की मदद से फोन ट्रैक कर बरामद किए जा रहे हैं। लाभुकों ने पुलिस की सराहना की।

ऑपरेशन मुस्कान के तहत 27 लोगों को लौटाए गए मोबाइल, चेहरे पर लौटी मुस्कान

गोड्डा निज प्रतिनिधि। गोड्डा पुलिस की ओर से ऑपरेशन मुस्कान के तहत मंगलवार को गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन को उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से बरामद 27 मोबाइल फोन उनके वास्तविक धारकों को सौंपे गए। पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार ने अपने हाथों से लाभुकों को मोबाइल प्रदान किए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रत्येक माह की 25 तारीख को गुम हुए मोबाइल की बरामदगी के बाद उन्हें उनके वास्तविक मालिकों को सौंपने का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम इस अभियान का तीसरा आयोजन था। उन्होंने कहा कि सीईआईआर पोर्टल की मदद से गुम और चोरी हुए मोबाइल को ट्रैक कर बरामद करने की कार्रवाई लगातार की जा रही है।

लाभुकों की सूची

बरामद मोबाइल पाने वालों में रौतारा गोड्डा के मुकेश कुमार झा, कतरास धनबाद के पवन सिन्हा, रौतारा चौक गोड्डा के सनोज कुमार पाल, गोड्डा के संतोष कुमार झा, लुकलुकी गोड्डा के राजीव कुमार, खटनई भरतीकित्ता के कुंदन कुमार यादव, गोड्डा के आईआरबी-08 निवासी बाबू मुर्मू, पानीपत हरियाणा के ऋषि, तेलनी पथरगामा के सुभाष किस्कू, राजौन बोसी बांका के कुमोद कुमार, मखनी गोड्डा के रोहित साह, गोविंदपुर बाघमारा गोड्डा के नारायण यादव, दिग्गी मेहरमा की मालविका चन्द्र, खुटहरी मेहरमा के सुदीप कुमार, हरियाणा के अमित कुमार, सूरज गुजरात के राजेश भाई भजनिया, अंबावन पश्चिमी माजनपुर उत्तर प्रदेश के अनिल कुमार, पंचवटी कॉलोनी हरियाणा के रविन्द्र सिंह, पंजराडीह ठाकुरगंगटी के सौरभ यादव, रानीगंज सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश के मोसीन अली, हनवारा के ज्योतिष यादव, पथरिया घाट लुकलुकी पथरगामा के गंगा कुमार महतो, चोटिया उत्तर प्रदेश के संदीप कुमार, चांदसर धर्मूडीह महागामा के गिरीश कुमार भगत, मधुरा बेलबड्डा के अंकित कुमार तांती, बसडीहा ललमटिया के जामील अख्तर अंसारी, डमरूहाट सुंदरपहाड़ी की सुशीला हेम्ब्रम और शिकारीपाड़ा दुमका के विवेक कुमार पाल शामिल हैं।

मोबाइल की बरामदगी

इनमें रेडमी, वनप्लस, वीवो, रियलमी, ओप्पो, सैमसंग, इनफिनिक्स और टेक्नो स्पार्क सहित विभिन्न कंपनियों के मोबाइल शामिल हैं। पुलिस ने आईएमईआई नंबर के आधार पर मोबाइलों को ट्रैक कर बरामद किया और सत्यापन के बाद संबंधित धारकों को सौंप दिया।

लाभुकों की खुशी

मोबाइल वापस मिलने के बाद लाभुकों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए पुलिस पदाधिकारियों के प्रति आभार जताया।

कार्यक्रम में मुख्यालय डीएसपी जेपीएन चौधरी, सर्किल इंस्पेक्टर मधुसूदन मोदक, नगर थाना प्रभारी शिवदयाल सिंह, मुफस्सिल थाना प्रभारी आनंद शाह सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

महत्वपूर्ण बिंदु

सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से 27 मोबाइल बरामद।

ऑपरेशन मुस्कान के तहत तीसरी बार आयोजित हुआ कार्यक्रम।

एसपी मुकेश कुमार ने लाभुकों को अपने हाथों से सौंपे मोबाइल।

गोड्डा समेत झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों और दूसरे राज्यों से जुड़े लोगों के मोबाइल बरामद।

रेडमी, वीवो, ओप्पो, रियलमी, वनप्लस समेत कई कंपनियों के मोबाइल शामिल।

मोबाइल वापस मिलने पर लाभुकों ने पुलिस के प्रति जताया आभार।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

ऑपरेशन मुस्कान क्या है?
ऑपरेशन मुस्कान गोड्डा पुलिस द्वारा गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाया जाने वाला कार्यक्रम है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsऑपरेशन मुस्कान के तहत 27 लोगों को लौटाए गए मोबाइल, चेहरे पर लौटी मुस्कान