महिलाओं की हमसफर बन रही मेरी सहेली
हिन्दुस्तान, आगरा
आगरा रेल मंडल में आरपीएफ ने अप्रैल से सितंबर के बीच ऑपरेशन मेरी सहेली के तहत 2.15 लाख से अधिक महिला यात्रियों की सहायता की। यह योजना लंबी दूरी की ट्रेनों में अकेली यात्रा कर रही महिलाओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए चलाई जाती है। उनकी यात्रा संबंधी जानकारी अगले निर्धारित स्टेशनों पर महिला आरपीएफ कर्मियों को दी जाती है, जो ट्रेन में उनसे संपर्क कर समस्याओं के समाधान में मदद करती हैं।

आगरा रेल मंडल में आरपीएफ ने अप्रैल से सितंबर तक यात्रा के दौरान महिला यात्रियों की सहायता के लिए ऑपरेशन मेरी सहेली के तहत 2.15 लाख से अधिक महिला यात्रियों को सहायता प्रदान की। योजना लंबी दूरी की ट्रेनों में लागू किया गया है। योजना के तहत अकेली महिला यात्रियों की यात्रा की पूरी जानकारी गाड़ी के प्रारंभ स्टेशन से ही अगले नामित स्टेशनों में रेलवे सुरक्षा बल की महिला बल को दी जाती है। जिससे स्टेशन में ट्रेन के आगमन होते ही मेरी सहेली की टीम ट्रेनों में जाकर महिला यात्रियों से संपर्क कर बात करती है, साथ ही उनको होने वाली परेशानियों को दूर करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।

