लग्जरी बस से जीएसटी चोरी का भंडाफोड़, 300 बोरा माल जब्त

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

-यात्री बसों की आड़ में छिपाकर लाया जा रहा था - नौ लग्जरी बसें पकड़ीं,

लग्जरी बस से जीएसटी चोरी का भंडाफोड़, 300 बोरा माल जब्त

यात्री बसों में छिपाकर ले जाए जा रहे अवैध व्यापारिक माल पर राज्य कर और परिवहन विभाग ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की। संयुक्त 'ऑपरेशन कवच' के तहत राजधानी में 9 लग्जरी बसों की जांच में उनमें लदा करीब 300 बोरा बिना ई-वे बिल वाला माल जब्त किया गया। विभाग ने इसे बड़ा जीएसटी अपवंचन का मामला मानते हुए अर्थदंड की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शासन के निर्देश पर 19 और 20 जुलाई को लखनऊ जोन प्रथम-द्वितीय के राज्य कर अधिकारियों और परिवहन विभाग प्रवर्तन की टीमों ने सभी प्रमुख राष्ट्रीय-राज्य मार्गों पर सघन चेकिंग की। जांच में सामने आया कि दिल्ली से आने वाली बसें यात्रियों के साथ-साथ व्यापारियों का माल भी ढो रही थीं।

दस्तावेज मांगे जाने पर ई-वे बिल और अन्य वैध प्रपत्र नहीं मिले। पकड़ी गई बसों में राज ट्रैवेल्स, एनकेबी स्मार्ट बस, मेट्रो बस, न्यू इंडिया, सोनिया, रिलैक्स हॉलीडे, आईटीसी ट्रैवेल्स और महालक्ष्मी ट्रैवेल्स शामिल हैं। कुछ बसें बिहार, असम और यूपी में पंजीकृत हैं। सभी 9 बसों को हजरतगंज स्थित राज्य कर कार्यालय लाकर सीज किया गया। अधिकारियों का कहना है कि यात्री सेवा की आड़ में हो रही कर चोरी से सरकारी राजस्व को भारी नुकसान पहुंच रहा है और ईमानदार व्यापारियों को भी दिक्कत हो रही है। कर चोरी पर नकेल कसने के लिए यह संयुक्त अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। अभियान में राज्य विभाग से सचल दल इकाई प्रथम रमेश कुमार, सचल दल इकाई द्वितीय श्याम सुंदर पाठक, सचल दल इकाई तृतीय खुशबू, सचल दल इकाई चतुर्थ रवीश कुमार सिंह और सचल दल इकाई पंचम श्याम वीर सिंह शामिल रहे। परिवहन विभाग से एआरटीओ प्रवर्तन आस्था बंसल सहित अन्य अधिकारी भी रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।