बाल श्रम के प्रति किया जागरूक
By Newswrap
हिन्दुस्तान, श्रावस्तीश्रावस्ती के गिलौला थाना क्षेत्र में ऑपरेशन रक्षा के तहत बाल श्रम, विवाह, तस्करी और भिक्षावृत्ति के खिलाफ जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया। एएचटी थाना प्रभारी ने चौपाल में बाल श्रम से जुडे़ मुद्दों पर बात की और आवश्यक आपातकालीन नंबरों की जानकारी दी।

श्रावस्ती। ऑपरेशन रक्षा व बाल श्रम मुक्त अभियान के तहत गिलौला थाना क्षेत्र में जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया। टीम के साथ गिलौला पहुंचे एएचटी थाना प्रभारी लाल साहब सिंह ने गिलौला बस अड्डा, उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, सुविखा मोड़ पर चौपाल लगाई। इस दौरान सभी को बाल श्रम, बाल विवाह, बाल तस्करी, बाल भिक्षावृत्ति जैसे अपराधों के प्रति सचेत किया। साथ ही सभी को बाल श्रम करवाने पर मिलने वाली सजा बताई। चौपाल में विभिन्न आपातकालीन नंबरों 1098, 1090, 112, 1930 आदि की भी विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान उपनिरीक्षक सतीश कुमार, आरक्षी अमोल कुमार, गरिमा सिंह, जिला प्रोबेशन कार्यालय से जितेंद्र आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें:कालीन कारखाने से चार बाल श्रमिक कराया मुक्त
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


