छठवें दिन धंतिया का जमशेद समेत 29 साइबर अपराधी गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

छह दिन चले ऑपरेशन साइ-वज्र में फतेहगंज पश्चिमी के गांव धंतिया से जमशेद सहित 29 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से 26.49 लाख रुपये, 47 मोबाइल फोन, और अन्य सामग्री बरामद हुई। पूरे नेटवर्क में 1.67 करोड़ रुपये से अधिक की साइबर ठगी का खुलासा हुआ है।

छठवें दिन धंतिया का जमशेद समेत 29 साइबर अपराधी गिरफ्तार

छह दिन चले ऑपरेशन साइ-वज्र के छठे दिन फतेहगंज पश्चिमी के गांव धंतिया निवासी जमशेद समेत 29 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया। इनमें तीन अपराधी झारखंड के हैं और दो महिलाएं भी शामिल हैं। इनके खिलाफ एनसीआरपी पोर्टल पर पहले से 66 से अधिक शिकायतें दर्ज थीं। आरोपियों के कब्जे से 26.49 लाख रुपये नकद, 47 मोबाइल फोन, दो एटीएम कार्ड, तीन फर्जी आधार कार्ड, एक पेटीएम स्कैनर समेत अन्य सामान बरामद हुआ। एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देशन में साइबर सेल, साइबर थाना, एसओजी और जनपद के विभिन्न थानों की संयुक्त टीम ने यह अभियान छह दिन तक चलाया। इस दौरान 23 थानों में 41 मुकदमे दर्ज कर कुल 58 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।

इन सभी के खिलाफ एनसीआरपी पर 150 से अधिक शिकायतें दर्ज हैं। प्रारंभिक जांच में महाराष्ट्र, बिहार, तेलंगाना, कर्नाटक समेत एक दर्जन से अधिक राज्यों में 1.67 करोड़ रुपये से अधिक की साइबर ठगी का खुलासा हुआ है। गिरफ्तार आरोपी भोले-भाले लोगों को लालच, धमकी, फर्जी ट्रेडिंग, ऑनलाइन गेम, मोबाइल चोरी, क्रिप्टोकरेंसी और बैंक खातों के दुरुपयोग के जरिए साइबर ठगी को अंजाम देते थे। पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।