साइबर ठगों को ठगी के लिए खाते देने वाले 14 लोगों पर केस

हिन्दुस्तान, नोएडा
Follow us on Google News
share

नोएडा में साइबर अपराधियों को बैंक खाते मुहैया कराने वाले 14 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। ऑपरेशन साइबर वज्र के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने संदिग्ध बैंक खातों का पता लगाया, जिनका उपयोग साइबर ठगी में किया गया था। विभिन्न थानों में शिकायतों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

साइबर ठगों को ठगी के लिए खाते देने वाले 14 लोगों पर केस

नोएडा,वरिष्ठ संवाददाता। साइबर अपराधियों को ठगी के लिए बैंक खाते मुहैया कराने वाले 14 लोगों के खिलाफ जिले के अलग-अलग थानों में केस दर्ज हुआ है। ऑपरेशन साइबर वज्र के तहत कार्रवाई की गई है। केस विभिन्न थानों में तैनात पुलिसकर्मियों की ओर से ही दर्ज कराया गया है। दावा है कि आरोपियों से संबंधित बैंक खातों का इस्तेमाल साइबर ठगी से हासिल रकम को एक खाते से दूसरे खाते में ट्रांसफर करने के लिए किया जा रहा था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ऑपरेशन साइबर वज्र के तहत साइबर मुख्यालय से मिली जानकारी और नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर दर्ज शिकायतों के आधार पर संदिग्ध बैंक खातों की जांच की गई।

जांच में कई खातों का इस्तेमाल साइबर ठगी की रकम के लेनदेन में होने की पुष्टि हुई। इसके बाद कार्रवाई का खाका तैयार किया गया। इसके तहत थाना एक्सप्रेसवे पुलिस ने सरस मुकुंद के नाम से संचालित खाते के खिलाफ कार्रवाई की है। इस खाते के संबंध में एनसीआरपी पोर्टल पर कई शिकायतें दर्ज हैं। थाना सेक्टर-24 पुलिस ने इंडसइंड बैंक के एक खाते के खिलाफ कार्रवाई की, जिसके संबंध में 44 साइबर शिकायतें मिलीं। इसी थाने में एक अन्य बैंक खाते के खिलाफ भी नौ शिकायतें दर्ज होने पर मुकदमा किया गया। थाना सेक्टर-39 पुलिस ने तीन खाताधारकों के अलावा सरिता देवी और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया। थाना सेक्टर-49 पुलिस ने एसबीआई के एक खाते और अमित कुमार के खिलाफ फर्जी तरीके से खाता खुलवाने के आरोप में कार्रवाई की। इसके अलावा थाना फेस-1 पुलिस ने सौरभ, शुभम जायसवाल और अनिकेत मिश्रा, थाना सेक्टर-113 पुलिस ने सुलोचना देवी तथा थाना सेक्टर-126 पुलिस ने दो अन्य खाताधारकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब सभी बैंक खातों के लेनदेन, रकम के स्रोत और साइबर अपराधियों से उनके संबंधों की जांच कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsसाइबर ठगों को ठगी के लिए खाते देने वाले 14 लोगों पर केस