नारकोटिक्स ब्यूरो ने 18.6 किलोग्राम कच्ची हेरोइन जब्त की

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

'ऑपरेशन ब्लैक हॉक' के तहत तीन आरोपी गिरफ्तार नई दिल्ली, एजेंसी। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो

नारकोटिक्स ब्यूरो ने 18.6 किलोग्राम कच्ची हेरोइन जब्त की

'ऑपरेशन ब्लैक हॉक' के तहत तीन आरोपी गिरफ्तार नई दिल्ली, एजेंसी। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने लखनऊ के पास की गई दो कार्रवाई में 18.64 किलोग्राम कच्ची हेरोइन जब्त की और अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क के तीन प्रमुख सदस्यों को गिरफ्तार किया। वित्त मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।

जांच की प्रगति

वित्त मंत्रालय ने बताया कि पूर्वोत्तर में कच्ची हेरोइन की आपूर्ति करने वाले स्रोतों का पता लगाने और इससे जुड़े नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए जांच जारी है। मंत्रालय ने कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश इकाइयों के अधिकारियों ने 'ऑपरेशन ब्लैक हॉक' को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। इसके तहत लखनऊ के पास लगातार की गई कार्रवाइयों में कुल 18.64 किलोग्राम कच्ची हेरोइन जब्त की गई।

सटीक खुफिया जानकारी

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई को पूर्वोत्तर क्षेत्र से लखनऊ की ओर मादक पदार्थों की आवाजाही के संबंध में सटीक खुफिया जानकारी मिली थी। इसके बाद सीबीएन की मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश इकाइयों की संयुक्त टीमों ने 20-21 अगस्त की दरम्यानी रात सुल्तानपुर-लखनऊ हाईवे पर घेराबंदी की। अलग-अलग टोल प्लाजा पर लगातार निगरानी के बाद सीबीएन के एक दल ने 21 अगस्त को लखनऊ के पास असम नंबर की एक कार को रोका। लखनऊ स्थित सीबीएन कार्यालय में तकनीकी सहायता की मदद से कार की ईंधन टंकी को खोला गया, जिसके भीतर 25 वाटरप्रूफ पैकेट मिले। इनमें 16.46 किलोग्राम कच्ची हेरोइन थी। इस मामले में दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया।

दूसरी कार्रवाई

एक अन्य कार्रवाई में सीबीएन की उत्तर प्रदेश इकाई को मिली पुख्ता खुफिया जानकारी से पता चला कि एक भारी ट्रक सिलीगुड़ी-लखनऊ मार्ग पर मादक पदार्थों की तस्करी कर रहा था। सीबीएन की टीमों ने कई टोल प्लाजा पर ट्रक की निगरानी की और बाद में बाराबंकी के पास उसे रोक लिया। वाहन की व्यवस्थित तलाशी के दौरान उसके बॉडी फ्रेम के भीतर विशेष रूप से बनाए गए गुप्त खांचे में छिपाकर रखी गई 2.16 किलोग्राम कच्ची हेरोइन बरामद हुई। इस मामले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया। मंत्रालय ने बताया कि तीनों संदिग्धों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दोनों परिवहन वाहनों और मादक पदार्थों की पूरी खेप को जब्त कर लिया गया है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने कितनी कच्ची हेरोइन जब्त की?−
केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने 18.64 किलोग्राम कच्ची हेरोइन जब्त की।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsनारकोटिक्स ब्यूरो ने 18.6 किलोग्राम कच्ची हेरोइन जब्त की