मुजफ्फरपुर समेत नौ जिलों में होगी ओपन बोर्ड की परीक्षा

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

मुजफ्फरपुर समेत नौ जिलों में ओपन बोर्ड की मैट्रिक और इंटर की परीक्षा जुलाई-अगस्त में होगी। इस परीक्षा में बिहार बोर्ड के फेल छात्रों के साथ ही अन्य बोर्डों के परीक्षार्थी शामिल होंगे। प्रत्येक स्तर के लिए छह-छह परीक्षा केन्द्र बनाए जाएंगे। परीक्षा केन्द्रों के चयन में लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया गया है।

मुजफ्फरपुर समेत नौ जिलों में होगी ओपन बोर्ड की परीक्षा

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। मुजफ्फरपुर समेत नौ जिलों में ओपन बोर्ड की मैट्रिक और इंटर की परीक्षा होगी। जिलों से केंद्रों की सूची मांगी गई है।मैट्रिक और इंटर के लिए छह-छह केन्द्र बनेंगे। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इन जिलों के डीईओ को इसका निर्देश दिया है। 12वीं बोर्ड में 12217 और मैट्रिक ओपेन बोर्ड से 13923 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जुलाई-अगस्त में यह परीक्षा होनी है। इस परीक्षा में बिहार बोर्ड के मैट्रिक-इंटर फेल अभ्यर्थियों के साथ ही सीबीएसई समेत अन्य बोर्ड के परीक्षार्थी भी शामिल होंगे। ऐसे छात्र जिन्होंने पढ़ाई छोड़ दी थी, वे भी ओपेन बोर्ड के माध्यम से मैट्रिक-इंटर कर सकते हैं।

बोर्ड ने निर्देश दिया है कि परीक्षा केन्द्रों के चयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए। मुजफ्फरपुर के अलावा पूर्णिया, मुंगेर, भागलपुर, सहरसा, दरभंगा, पटना, गयाजी और सारण में यह परीक्षा होगी।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।